फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पुलिस की पिटाई से पालिका कर्मियों में आक्रोश

पुलिस की पिटाई से पालिका कर्मियों में आक्रोश

Sat, 03 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई से पालिका कर्मियों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिंदकी (फतेहपुर)। नगर के खजुहा चौराहे पर रंग लगाने के दौरान एक कार का शीशा टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर दो पालिका कर्मियों की पिटाई कर दी। साथियों की पिटाई से आक्रोशित कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए। बाद में चेयरमैन के समझाने बुझाने पर मामला मामला शांत हुआ। बाद में पीड़ित कर्मियों ने मेडिकल कराने के बाद पानी टंकी के पास बैठक करके पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने कार मालिक की तहरीर पर पालिका कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कानपुर नगर के नौबस्ता थाने के 186 पशुपतिनगर निवासी महेश गुप्ता का बेटा विकास गुप्ता शनिवार को अपनी कार से दोस्त शिवांश, पत्नी और बच्चों को लेकर बिंदकी होली मिलने आया था। उसका आरोप है कि खजुहा चौराहे पर रंग खेल रहे लोगों के साथ मीरखपुर निवासी जगजीवनराम व अरविंद बाबू ने कार के शीशे पर पत्थर मारकर तोड़ दिया। मना करने पर गाली गलौज की। उधर, पालिका कर्मियों ने बताया कि वह टैंकर लेकर पानी छोड़ने और खाली टैंकर लेने खजुहा चौराहे गए थे। जहां पर कार का शीशा रंग खेल रहे किसी अन्य युवकों ने तोड़ा है, लेकिन वहां पुलिस ने उनकी पिटाई शुरू कर दिया। पालिका के प्रधान लिपिक करोत्तम सिंह, मनोज शुक्ला, कमलेश झा, रितेश आनंद, धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू ने पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया है। एसएसआई केशव वर्मा ने बताया कि कार का शीशा टूटने पर पहुंची पुलिस से पालिका कर्मियों ने अभद्रता की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed