{"_id":"59b2ea2f4f1c1be47f8b5449","slug":"21504897583-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे के विवाद मे बहू को जलाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंटवारे के विवाद मे बहू को जलाने का आरोप
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव में संदिग्ध हालात में झुलसी शालिनी (28) की मौत मामले में बंटवारे का विवाद आया है। मायके पक्ष ने शालिनी की मौत के लिए सास और ससुर को दोषी बताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव के दिलीप की पत्नी शालिनी (28) गुरुवार को आग से झुलस गई थीं। जिला अस्पताल में मौत हो गई। बताया जाता है कि शालिनी को बचाने में ससुर राजेंद्र भी झुलस गए थे। राजेंद्र ने बताया कि बहू ने आग लगा ली थी। उसे बचाने के प्रयास में वह भी झुलसे।
मायके से आए शालिनी के पिता कुबेर सिंह का आरोप है कि शालिनी ससुर से बंटवारे की मांग कर रही थी। इसी विवाद में उसकी बेटी को ससुर और सास ने आग लगाकर मार डाला। ग्रामीणों के आने पर उसे बचाने लगे। बताया कि बेटी की करीब आठ साल पहले शादी की थी। दो मासूम बच्चे हैं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद थाने में लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। एसओ आरके पटेल ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले की छानबीन चल रही है।