फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   वकील के घर का ताला तोड़कर चोरी

वकील के घर का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 24 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
वकील के घर का ताला तोड़कर चोरी
वकील के घर का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन


फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ले में वकील के घर का ताला तोड़कर चोर नगदी व जेवर समेट ले गए। इस मामले में इलाके के एक युवक पर शक जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।

शिवकुमार पेशे से वकील हैं। उन्हें गुरुवार की शाम रुपयों की जरूरत पड़ी। उन्होंने पत्नी से कोठरी में रखे बक्से में रखे रुपये निकालने के लिए कहा। वह कोठरी में गईं तो बक्से का ताला टूटा देखकर हैरान रह गईं।
विज्ञापन


वकील ने बताया कि बक्से में 20 हजार रुपये नगद और करीब दो लाख रुपये की कीमत के जेवर रखे थे। घटना को घर आने -जाने वाले ने अंजाम दिया है। वकील की आशंका पर पुलिस ने चौक धर्मशाला रोड निवासी पिंटू पटवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील का आरोप है कि आरोपी पिंटू अक्सर घर आता -जाता था। उसके सामने ही रुपये रखवाए थे। उसने ही मौका पाकर चोरी की है। चौकी इंचार्ज नागेंद्र चौबे ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।

इलाके के एक व्यक्ति के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed