{"_id":"5942da844f1c1be52a8b47cb","slug":"21497553540-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरुई गांव में दो घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरुई गांव में दो घरों से लाखों की चोरी
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरुई गांव में दो घरों से लाखों की चोरी
असोथर। थानाक्षेत्र के बेरुई गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात अंजाम दी। इन परिवारों के लोग सोते रहे और चोर नगदी, जेवर समेत लाखों का माल समेट ले गए। वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ितों को खुलासे का भरोसा दिया है।
गांव के राजेंद्र सविता बुधवार की रात को दरवाजे में बाहर से ताला लगाकर परिवार संग छत पर सो रहे थे। सुबह नीचे उतरे तो दरवाजे का ताला टूटा देखकर हैरान रह गए। कमरों में रखी अलमारी और बक्से का ताला टूटा था।
राजेंद्र ने बताया कि बेटा दूसरे राज्य में नौकरी करता है। उसने घर बनवाने के लिए रुपये भेजे थे। चोर 45 हजार रुपये, तोड़ियां, पायल, बिछुआ, गुच्छा, बिछिया, सोने की झुमकी, टॉप्स, बेसर, हार, सोने की बाली चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
इसी रात चोरों ने बुधवन बढ़ई के घर भी चोरी की वारदात अंजाम दी। बुधवन के बेटे भी दूसरे राज्यों में नौकरी करते हैं। बुधवन ने बताया कि बेटों की कमाई के बीस हजार रुपये, सोने की माला, दो टॉप्स, पांच अंगूठी, बेसर, कील, चांदी की तीन जोड़ी तोड़ियां चोर चुरा ले गए।
वह दरवाजे में ताला लगाकर परिवार के साथ बाहर सो रहा था। तकिया के नीचे से चोरों ने चाबी चुरा ली। इसके बाद वह घटना कर फरार हो गए हैं। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनाओं की छानबीन की जा रही है।
- सोते रहे परिवार के लोग, चोर ले गए नगदी व सामान