फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कार से भिड़कर टेंपो पलटा, आठ घायल

कार से भिड़कर टेंपो पलटा, आठ घायल

Fri, 08 Mar 2019 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
कार से भिड़कर टेंपो पलटा, आठ घायल
खागा। लखनऊ से क्षेत्र के गुरगौला गांव जा रहे एक परिवार की कार गलत दिशा से आई टेंपो से जा टकराई। इससे टेंपो पलट गया। दोनों वाहनों के आठ लोग घायल हुए। सभी का सीएचसी खागा में इलाज किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ के रहने वाले रिटायर्ड बस कंडक्टर इंद्र नारायण सिंह अपनी नातिन ज्योति सिंह, विवाहित बेटियां किरन, प्रीती व बहन सुमित्रा के साथ कार से अपने पैतृक गांव गुरगौला गांव निमंत्रण में जा रहे थे। बबुल्लापुर मोड़ के पास सामने से आ रहे टेंपो चालक ने टेंपो को गलत दिशा में घुमा दिया। इससे कार से टक्कर के बाद टेंपो पलट गया। टेंपो में बैठी परीक्षार्थी एकौरा निवासी उस्मान की बेटी कमरुनिशा व मूसेपुर ललौली निवासी जागेश्वर के बेटे चंदन घायल हो गए। कार सवार सभी लोग घायल हुए। सभी को निजी वाहन से खागा सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर किरन के पति फतेहपुर में ही कार्यरत डॉक्टर राकेश पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed