फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मामूली विवाद में भिड़े दो वर्ग, एक घंटे पत्थरबाजी

मामूली विवाद में भिड़े दो वर्ग, एक घंटे पत्थरबाजी

Sun, 05 Aug 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में भिड़े दो वर्ग, एक घंटे पत्थरबाजी
फतेहपुर। शहर का पठान मोहल्ला शुक्रवार की रात अराजक तत्वों की भेंट चढ़ गया। रात करीब साढ़े 11 बजे मामूली विवाद में मारपीट के कुछ देर बाद दो वर्ग के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए। दोनों पक्षों के सात लोग चुटहिल हुए। करीब घंटे भर बाद भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। रातों रात दबिश देकर पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इलाके में दहशत व तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस गश्त पर है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी अजहर और पड़ोसी रानी कालोनी रोड निवासी रवींद्र के बीच आबूनगर शराब ठेके में किसी बात पर विवाद हो गया। रवींद्र पक्ष ने अजहर को पीट दिया। अजहर किसी तरह घर पहुंचा और इलाकाई लोगों से आपबीती बताई। कुछ देर बाद करीब पचास साठ लोगों की भीड़ दूसरे पक्ष के घरों की ओर पहुंची। रवींद्र पक्ष के रवि, सुशील, राजेंद्र, पंकज को देख पथराव कर दिया। दूसरे पक्ष के लोग भी छतों पर चढ़ गए। कुछ लोगों को भीड़
विज्ञापन


ने पकड़ लिया। जवाब में छत से पथराव शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले। सौ नंबर की सूचना पर सीओ सिटी केडी मिश्रा और कोतवाल शैलेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने बलवाइयों की रिकार्डिंग चालू की तो भीड़ छंटने लगी। सूचना पर एएसपी विनोद कुमार भी पहुंचे। एएसपी ने दोनों पक्षों के लोगों से बात कर दोनों पक्षों को शांत कराया। रात लगभग तीन बजे पुलिस ने धरपकड़ शुरू की। कोतवाल ने बताया कि माहौल अब शांत है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट, बलवा, सेवन क्रिमिनल एक्ट की धाराओं में
विज्ञापन
विज्ञापन

पचास लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

फोटो संख्या एवं परिचय
1- पठान मोहल्ले में पथराव के बाद पड़े पत्थर। अमर उजाला
2- पठान मोहल्ले के घटना की जानकारी देते रामबाबू। अमर उजाला
3- ओम प्रकाश की मां व परिजन। अमर उजाला
4- पठान मोहल्ले में मजार के पास इकट्ठा दूसरे पक्ष के लोग। अमर उजाला

मामूली विवाद में भिड़े दो वर्ग, पत्थरबाजी
शहर का पठान मोहल्ला शुक्रवार की रात अराजक तत्वों की भेंट चढ़ गया
दोनों पक्षों के सात लोग चुटहिल, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आठ लोगों को उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed