{"_id":"5b0d9e4a4f1c1b886e8b5528","slug":"201527619146-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की बहू के गले से चेन, मंगलसूत्र लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा की बहू के गले से चेन, मंगलसूत्र लूटा
Updated Wed, 30 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विजयीपुर (फतेहपुर)। बेटे के साथ पैतृक गांव जा रही दरोगा की बहू से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार दोपहर सोने की चेन व मंगलसूत्र ले गए। लुटेरा भागते वक्त बाइक समेत गिर पड़ा। इसके बावजूद पैदल भाग निकला। पुलिस को आरोपी का मोबाइल और बाइक मिली है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के सधुवापुर गांव निवासी अमर सिंह इलाहाबाद के करेली थाने में एसआई हैं। उनका बेटा छत्रपाल सिंह परिवार संग खागा में रहता है। परिवार ने सधुवापुर गांव में मंगलवार को पूजा पाठ का आयोजन रखा था। छत्रपाल की पत्नी सरोज सिंह, बेटे राजू के साथ बाइक से सुबह शामिल होने जा रही थीं। सधुवापुर गांव से कुछ मीटर पहले पुलिया के पास बाइक सवार बदमाश ने सरोज के गले में चलती बाइक पर झपट्टा मारा और चेन व मंगलसूत्र लूट लिया। राजू ने बताया शोर मचाते हुए पीछा किया तो लुटेरा बाइक समेत गिर पड़ा। वह अपना मोबाइल व बाइक दोनों छोड़कर पैदल ही खेत की ओर भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंची।
बाइक व मोबाइल को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी खागा कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला निकला है। पुलिस ने खागा में छापेमारी की। थानेदार सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि महिला के बेटे राजू उर्फ सुनील की तहरीर पर खागा के पचीसापर गांव के स्वर्गीय जगरूप के पुत्र जावेद के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की है। लुटेरा पल्सर बाइक छोड़कर भागा है।