{"_id":"5a0c8ec34f1c1b79548bd848","slug":"201510772419-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट की अलमारी से 55 हजार नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फार्मासिस्ट की अलमारी से 55 हजार नकदी चोरी
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
फार्मासिस्ट की अलमारी से 55 हजार रुपये चोरी
पीएचसी के आवास में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। गोपालगंज पीएचसी में फार्मासिस्ट आवास से 55 हजार रुपये चोरों ने पार कर दी। घटना से पीएचसी कैंपस में हड़कंप मच गया। उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
बकेवर थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी शैलेंद्र पटेल पीएचसी में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। अचानक किसी काम से चार दिन की छुट्टी पर गए थे। वे मंगलवार की शाम ड्यूटी पर लौटे। उनका पीएचसी कालोनी में सरकारी आवास है। उन्होंने बताया कि कानपुर में प्लाट बनवाने के लिए करीब दस दिन पहले गांव से 40 हजार रुपये लेकर आए थे।
करीब 15 हजार रुपये अस्पताल का कैश रखा था। सारी रकम पेपर में लपेटकर दवाओं के डिब्बे में रखकर छुट्टी गए थे। बुधवार की सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद रुपये निकालने के लिए अलमारी खोली तो देखा डिब्बे में रुपये नहीं थे। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची। फार्मासिस्ट ने पुलिस को बताया कि 108 एंबुलेंस के एक चालक के पास कमरे की चाबी रहती है।
विज्ञापन
उसके पास आराम करने के लिए कोई जगह नहीं थी। इसी वजह से चाबी दे रखी थी। उन्हें चालक पर ही शक है। थाना प्रभारी गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।