फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बहन से विवाद पर भाई ने गंगा में लगाई छलांग

बहन से विवाद पर भाई ने गंगा में लगाई छलांग

Mon, 02 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
बहन से विवाद पर भाई ने गंगा में लगाई छलांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बहन से झगड़ा कर युवक ने बक्सर पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और पीएसी ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी ग्राम पंचायत के सूबेदार का खेड़ा निवासी महाबीर का बेटा पवन (25) दो बहनों सोनम और ज्योति में इकलौता भाई है। परिवार में आयोजित मुंडन संस्कार में शादीशुदा बहन सोनम आई थी। शनिवार दोपहर पवन बाइक से कहीं जा रहा था।

बहन ने घर के कामकाज को लेकर उसे टोक दिया। इस पर वह गुस्से में कपड़ा पहनकर निकला। गांव से विसर्जन को जा रही मूर्ति के पीछे बक्सर घाट पुल पर पहुंचा। पुल पर बाइक खड़ी की और पास में आधार कार्ड रख दिया। इसके बाद बुआ मंजू को मोबाइल मिलाया और कहा कि बक्सर पुल से बाइक उठवा लेना। मैं नदी में कूदने जा रहा हूं। यह कहकर उसने फोन काट दिया। यह सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गांव के यासीन, शिवार्जुन ने बताया कि वे लोग बाइक से मौके पर पहुंच गए थे। पवन को पुल से छलांग लगाते देखा। बाइक खड़ी कर गंगा में देखा तो पवन डूब रहा था। 100 नंबर पर सूचना देेने पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा में तेज बहाव के कारण कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को कई घंटे तक पीएसी जवान स्टीमर से उसकी खोज करते रहे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह पिता के साथ खेती का कार्य देखता था।

50- पवन की फाइल फोटो।
51- स्टीमर से खोजबीन करते पीएसी जवान
52- पुल पर रोते बिलखते परिजन

बहन से विवाद पर भाई गंगा में कूदा
बक्सर पुल के पास बाइक खड़ी कर लगाई छलांग
बुआ को फोन कर बोला, बाइक उठवा लेना कूदने जा रहूं
पीएसी के जवान स्टीमर से ढूंढते थके, नहीं चला पता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed