फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   गोली चली, होमगार्ड की बेटी की मौत

गोली चली, होमगार्ड की बेटी की मौत

Mon, 02 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
गोली चली, होमगार्ड की बेटी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कोतवाली थानाक्षेत्र के जयराम नगर में रविवार रात एक किराएदार होमगार्ड के घर संदिग्ध हालात में गोली चल गई। इलाकाई लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो घर से बाहर आ गए। इधर, परिजन होमगार्ड की बड़ी बेटी जूली (18) को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां छत से गिर जाना बताया लेकिन डाक्टर के मृत घोषित करते ही भाग निकले।
डॉक्टर का कहना है कि घाव गहराई में दिख रहा था।

घटना एक रिटायर्ड शिक्षक के भवन में हुई। रिटायर्ड शिक्षक परिवार सहित नोएडा में रहते हैं। यहां उन्होंने एक मंजिला भवन को किराए पर दे रखा है। वाराणसी में तैनात होमगार्ड कांधी निवासी राजकुमार यहां परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी दो बेटी और एक बेटा है। जूली ने करीब एक साल से पढ़ाई छोड़ रखी थी।
विज्ञापन


घटना के बाद ताला बंद कर परिवारीजन कहीं चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जूली का शरीर खून से सराबोर था। होमगार्ड के घर लाइसेंसी बंदूक होने की भी बात कही जा रही है। दूसरी ओर इस बारे में चौकी इंचार्ज बटेश्वर दुबे का कहना है कि गोली चलने की आवाज की सूचना आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को भेजा गया लेकिन घर में ताला बंद है। परिवारीजनों के इस तरह कहीं चले जाने से खुद ही स्थिति संदेहास्पद हो गई है। छानबीन के बाद ही असली तथ्य सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed