{"_id":"59d138ac4f1c1ba1538b51bc","slug":"201506883756-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कू ल टीचर से 11 हजार नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट स्कू ल टीचर से 11 हजार नकदी लूटी
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने प्राइवेट स्कूल के शिक्षक से रविवार को लूटपाट की। घटना की खबर पुलिस पहुंची। बदमाशों की लोकेशन पर पीछा किया और पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है।
कस्बा निवासी कमल किशोर थाने के नरैनी गांव स्थित प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। वे स्कूल के एक कमरे की रविवार को छत डलवा रहे थे। मजदूरों के खाने के लिए पत्तल खरीदने खजुरिया आए। बाजार से लौटते वक्त रास्ते में सत्य नारायण के नलकूप के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
कमल किशोर ने बताया कि उसके साथ मारपीट की। बाइक की चाबी निकाली और मोबाइल छीन लिया। उसकी जेब से 11 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। बदमाश कुछ दूरी पर बाइक की चाबी व मोबाइल फेंक गए। उसने 100 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी एपी तिवारी ने बताया कि सुनील और शिवम निवासी बसफरा थाना जहानाबाद पकड़े गए हैं। इन्हें टीचर ने पहचाना है। कोई बरामदगी नहीं हुई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
शिक्षक से 11 हजार रुपये लूटे
पुलिस ने छानबीन कर दो संदिग्ध पकड़े