फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बस के ब्रेक मारने से भिड़े वाहन नौ घायल

बस के ब्रेक मारने से भिड़े वाहन नौ घायल

Thu, 03 Jan 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
बस के ब्रेक मारने से भिड़े वाहन नौ घायल
औंग (फतेहपुर)। हाईवे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए। हादसे के बाद हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद कानपुर भेजा गया।
विज्ञापन


कानपुर के स्वरूपनगर इलाका निवासी राकेश उपाध्याय की कार का औरैया जिले के विवेक दुबे चालक है। वह राकेश के परिवार को लखनऊ छोड़ने के लिए जाएलो कार से निकला। ओवरब्रिज पर भौंती के पास चढ़ा। रामादेवी फ्लाइओवर पर भूलवश एनएच टू पर आ गया। कार सवार औंग थाना क्षेत्र के कस्बा हाईवे पर पहुंचे। तभी कानपुर
विज्ञापन


से आई बस ने हाइवे पर सवारियों के चक्कर में अचानक ब्रेक मार दी। बस के पीछे तांगा रुका, तांगे के पीछे टेंपो ने अचानक ब्रेक मारी। टेंपो के पीछे कार सवार परिवार जा घुसा। कार चालक विवेक, उदयभान की बेटी नीतू (25), राकेश उपाध्याय की पत्नी वंदना (40) , बेटी साक्षी (15), बेटा विष्णु (8), मां चंद्रवती (70) घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


हुए। बकेवर के देवमई निवासी कल्लू साहू टेंपो चालक के सिर में चोट आई। टेंपो सवार मलवां थाना क्षेत्र के भदबा निवासी भोला पाल (50) और तांगा चालक बकेवर के शाहजहांपुर निवासी छोटेलाल (50) घायल हुए।


कार चालक विवेक दुबे ने बताया कि सुबह कोहरे के चलते रास्ता भटक गया था। मालिक के परिवार को छोड़ने लखनऊ स्थित घर जा रहा था। टेंपो सवार भोला पाल औंग के करचलपुर गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे। उधर, तांगा चालक गोभी का भाड़ा खाली कर गांव लौट रहा था। पुलिस ने वाहनों को हटवाने के बाद यातायात बहाल कराया। हादसे की वजह हाईवे पर अतिक्रमण बना है। बगैर परमिट के कानपुर से डग्गामार बसों का आना जाना रहता है। बस चालक मनमर्जी तरीके से वाहनों को रोकते हैं। जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि हादसे में सभी लोग बाल-बाल बच गए है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
फोटो संख्या एवं परिचय
20-अस्पतार में पड़े घायल
वाहनों की भिड़ंत में नौ घायल
हाईवे पर कार, टेंपो, तांगा टकराए, घायलों को पास के अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed