फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रेलर व दो डीसीएम की भिड़ंत, दो चालक की मौत

ट्रेलर व दो डीसीएम की भिड़ंत, दो चालक की मौत

Wed, 19 Dec 2018 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रेलर व दो डीसीएम की भिड़ंत, दो चालक की मौत
बकेवर (फतेहपुर)। बकेवर के हरदासपुर गांव के निकट मुगलमार्ग हाईवे पर सोमवार देर रात डीसीएम को ओवरटेक करने के प्रयास में रेलवे का लोहा लादकर जा रहे ट्रेलर से मटर लदी डीसीएम की सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रेलर व एक डीसीएम चालक की मौत हो गई। दूसरी डीसीएम के पीछे से टक रा जाने पर चालक व खलासी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कानपुर पनकी जी ब्लाक गंगागंज निवासी देशराज पाल (35) पुत्र छोटेलाल ट्रेलर ट्रक से रेलवे का लोहा लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। तभी हरदासपुर गांव के निकट मटर लदी डीसीएम ने आगे चल रही दूसरी डीसीएम को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करते समय डीसीएम सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


जिसमें ट्रेलर चालक देशराज पाल व डीसीएम चालक सुल्तानपुर जिले के गोराबारिक अमहट अलीगंज निवासी चालक मजहर अब्बास (43) रोड पर आ गिरा और उसकी मौत हो गई। खलासी शहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान पीछे आ रही डीसीएम भी टकरा गई। जिसमें झांसी के पुंछ गांव निवासी चालक अमजद व खलासी पप्पू घायल हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवा कर यातायात बहाल कराया। शहबाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर चालक का शव मंगलवार सुबह करीब दस बजे बाहर निकाला जा सका। थानेदार एयू सिद्दकी ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

डीसीएम को ओवरटेक करने में ट्रेलर ट्रक से हुई टक्कर
- तीसरे चालक समेत तीन लोग घायल, एक भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed