फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   शराबी पति से परेशान होकर आत्मदाह

शराबी पति से परेशान होकर आत्मदाह

Tue, 20 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
शराबी पति से परेशान होकर आत्मदाह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शराब के लती पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने सोमवार की रात आग लगाकर जान दे दी। नौ साल पहले इनकी शादी हुई थी। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मलवां थाना क्षेत्र के कांधी गांव की रहने वाली निर्मला देवी (27) की जहानाबाद थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी रामनरेश से शादी हुई थी। निर्मला की बहन उर्मिला ने बताया कि जीजा रामनरेश खेती से परिवार चलाते हैं। शादी के बाद बहन मां नहीं बन पाई थी। जीजा हर दिन शराब पीने के बाद बच्चा न होने का ताना देते थे। दहेज में रुपये लाने की मांग करते थे। ऐतराज पर मारते-पीटते थे। बहन की शिकायत पर कई बार सुलह समझौता भी कराया गया। कुछ दिनों बाद फिर उसी तरह परेशान करने लगे।
विज्ञापन


जीजा से बहन का सोमवार की रात विवाद हुआ। इसके बाद कमरे के दरवाजे बंद कर बहन ने आग लगा ली। ग्रामीण चीख पुकार पर पहुंचेे। उन लोगों ने दरवाजा तोड़ा, तबतक बहन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार घनश्याम पांडेय ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने, दहेज रोकथाम अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed