{"_id":"5a341d834f1c1b686a8b9e2c","slug":"181513364867-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दूधिया को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में दूधिया को पीटा
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। जमीन के विवाद की खुन्नस में एक दूधिये को शुक्रवार सुबह घेरकर कार सवारों ने पीटा। शोर सुनकर ग्रामीणों के आने पर तमंचे से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी राममनोहर के बेटे राजेश मिश्रा (35) ने बताया कि वह दूध कारोबारी है। दूध बांटने के लिए कोराई जा रहा था। कोराई-बहुआ रोड पर मदनपुर गांव के पास कार सवारों ने ओवरटेक कर रोक दिया। कार से छह लोग बाहर आए। अवैध असलहे और लाठी डंडे से लैस थे। उसके ऊपर डंडों से हमला कर दिया।
चीख पुकार सुनकर ग्रामीण बीच बचाव के लिए आने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने असलहों से हवाई फायरिंग की। बेहोश होकर गिर जाने पर आरोपी भाग निकले। आरोपियों की जमीन के आगे उसकी चार बिस्वा जमीन है।
विज्ञापन
वे जबरन जमीन का बैनामा कराना चाहते हैं। इसी वजह से हमला किया है। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपियों और घायल के बीच कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
एसओ अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी आवास विकास मोहल्ला निवासी कमलेश शुक्ला, केशवपुर गांव के सुशील शुक्ला, रामराज, धर्मराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
21- घायल राजेश मिश्रा।
जमीन के विवाद में दूधिया को पीटा, फायरिंग
100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची
घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती