फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   अन्ना मवेशी ने ले ली किसान की जान

अन्ना मवेशी ने ले ली किसान की जान

Sat, 23 Mar 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
अन्ना मवेशी ने ले ली किसान की जान
अमौली। चांदपुर थाने के एक गांव में अन्ना मवेशी(सांड़) ने एक किसान की जान ले ली। वह अपने खेत में चर रहे सांड़ को भगाने गया था। शासन व जिलाधिकारी के आदेश हवा-हवाई दिखने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन


बता दें कि शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को अन्ना मवेशी बाहर न घूमने देने के लिए कड़े निर्देेश जारी हुए थे। इसके लिए जगह-जगह गोशाला बनाने और वहां व्यवस्था करने के लिए जिले को पर्याप्त बजट भी दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वह आज भी अन्ना मवेशियों के कहर से परेशान हैं। लहलहाते खेत वह चर जा रहे हैं। कई बार फसल को बर्बाद भी कर देते हैं। चांदपुर थाने के गोहरारी के भाजीताला गांव में गुरुवार को यह अन्ना
विज्ञापन


मवेशी एक किसान के मौत की वजह बन गया। गांव निवासी रामविलास वर्मा (55) गुरुवार सुबह खेत गए थे। सांड़ को फसल चरते देखकर वह उसे छोटा डंडा लेकर भगाने लगे। सांड़ कुछ दूर तो भागा लेकिन अचानक गुस्से में आकर किसान राम विलास पर हमला बोल दिया। राम विलास को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पटका, जिससे उनकी जान चली गई। हादसा देखकर ग्रामीण दौड़कर बचाने पहुंचे। गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन मौत हो गई। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे लवकेश की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed