{"_id":"5c35f9aebdec2256b86d7a94","slug":"171547041198-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा का बेटा सराफ लूटकांड में पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा का बेटा सराफ लूटकांड में पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सराफ रवि सोनी लूटकांड प्रकरण का एक आरोपी प्रयागराज पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस बाकी साथियों की तलाश में जुटी है। आरोपी दरोगा का बेटा निकला है। रवी सोनी से लूटे गए के चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। इसी गैंग ने कौशांबी के पइंसा थाना क्षेत्र में सराफ को लूट की थी। इलाकाई पुलिस आरोपी को रिमांड दाखिल करने प्रयागराज कोर्ट पहुंची है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा गांव निवासी रवि सोनी की प्रेमनगर में सराफा की दुकान है। वह 17 दिसंबर की शाम दुकान का माल लेकर बाइक से घर जा रहे थे। सराफ को पल्सर व पैशन सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर मंडवा मोड़ पर लूटकर फरार हो गए थे। सराफ से करीब तीन लाख का माल लूटा था। इन्हीं बाइकों से दो
दिन बाद कौशांबी के पइंसा थाना क्षेत्र में सराफ से लूट हुई थी। जिससे स्पष्ट हो गया था कि दोनों घटनाओं को एक ही गैंग ने अंजाम दिया है। छानबीन के दौरान प्रयागराज की धूमनगंज थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने लखनऊ में तैनात एसआई सुरेंद्र दुबे के बेटे शिवम दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रयागराज जिले का चकीवा का रहने वाला है। उसके तीन साथी फरार हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट की चांदी बरामद की है। थानेदार जीपी सिंह ने बताया कि पीड़ित सराफ रवि सोनी ने लूट के जेवरातों की पहचान की है। करीब एक किलो चांदी के जेवरात रवि के निकले हैं। सराफ ने आरोपी को पहचान लिया है। इसके अलावा करीब डेढ़ किलो चांदी दूसरी लूट की घटनाओं की बरामद हुई है। आरोपी की रिमांड याचिका प्रयागराज कोर्ट में दाखिल की गई है। सोने के जेवरात लखनऊ में बेचने का पता लगा है।
विज्ञापन
......................................
इनसेट
असफल रही जिले की टीम
मामले की जांच में जिले की स्वॉट और सर्विलांस टीम लगी थी। उसके अलावा कौशांबी पुलिस पइंसा थाने में लूट को लेकर जांच में जुटी थी। वारदात के बीस दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी। प्रयागराज पुलिस के हत्थे लुटेरा न लगता तो शायद पिछली संगीन वारदातों की तरह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहता।
.................................
इनसेट
दरोगा की सिफारिश पर छूटा था आरोपी
करीब तीन साल पहले दरोगा का बेटा शिवम धूमनगंज थाने में लूट के मामले में पकड़ा गया था। दरोगा सुरेंद्र दुबे की सिफारिश पर आरोपी बेटे शिवम को पुलिस ने छोड़ दिया था। जिससे उसके हौसले बढ़ गए थे। गैंग बनाकर लूटपाट की वारदातें करने लगा।
फोटो संख्या एवं परिचय
19- शिवम दुबे
दरोगा का बेटा लूटकांड में गिरफ्तार
प्रयागराज स्वॉट टीम के हत्थे चढ़ा, साथियों का सुराग लगाने में जुटी पुलिस
17 दिसंबर को सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में सराफ से तीन लाख की हुई थी लूट
अमर उजाला ब्यूरो