{"_id":"5bef1b81bdec2269bc7ff86f","slug":"171542396801-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलती चिता बुझवाकर पुलिस उठा लाई युवती का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलती चिता बुझवाकर पुलिस उठा लाई युवती का शव
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथगाम (फतेहपुर)। जिंदा जलाने की सूचना पर पुलिस शुक्रवार की दोपहर चिता से युवती का अधजला शव उठा लाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुसाइड नोट से मामला आत्महत्या का होना सामने आया है। एसपी भी मौके पर जांच करने पहुंचे।
हथगाम थाना क्षेत्र के काशीपुरवा मऊपारा मोहल्ला निवासी दिवंगत दीना मौर्य की बेटी कंचनप्रभा उर्फ बबली (23) बीए पास थी। परिवार में भाई मनोज कुमार और उसकी पत्नी श्यामा व मां सुबीती सुबह खेत काम पर चले गए थे। परिजनों ने बताया कि बबली ने सुबह परिवार के लिए खाना पकाया। उसके बाद परिवार को बुलाने खेत
गई। कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे तो उसका बरामदे में दुपट्टे व पंखे के सहारे शव लटका देखा। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। ग्रामीणों की राय पर परिजनों ने अंतिम संस्कार का फैसला लिया। परिजन शव को खेत में चिता लगाकर अंतिम संस्कार कर रहे थे। किसी ने 100 नंबर में युवती को जिंदा जला
विज्ञापन
डालने की सूचना दी। यह खबर आते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। चिता में आग लग चुकी थी। आग को पुलिस ने बुझाया। सूचना पर एसपी राहुल राज मौके पर पहुंचे। भाई ने बताया कि उसकी चार बहनें शीला, सुशीला, कमला और चौथे नंबर की बबली थी। एसपी ने बताया कि तीन बहनों की शादी हो चुकी है। बहनों की शादी में
पहले का कर्ज था। मां बबली की शादी जल्द से जल्द करने का दबाव बनाती थी। इसे लेकर परिवार में नोकझोंक होती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबली ने मौत से पहले शादी के खर्च के इंतजाम को लेकर परिवार की परेशानी का जिक्र सुसाइड नोट में किया है। घटना की जांच की जा रही है।
फोटो संख्या एवं परिचय
42- घटनास्थल में लगी भीड़
फोटो संख्या एवं परिचय
37- खेत में लगी चिता के पास मौजूद लोग
चिता से युवती का अधजला शव उठा लाई पुलिस
फांसी लगाकर युवती ने की थी आत्महत्या
शादी के खर्च से परिवार को परेशान देख उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो