{"_id":"5a8db1614f1c1bd04b8b6eee","slug":"171519235425-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार झपट्टा मारकर ले गए मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार झपट्टा मारकर ले गए मोबाइल
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शहर कोतवाली और पुलिस चौकी के बीच चौक बाजार में मंगलवार रात बाइक सवार व्यापारी के बेटे का मोबाइल झपट्टा मारकर ले गए।
शहर के चांदियाना चौक इलाका निवासी गुड्डू मोदनवाल व्यापारी नेता हैं। उनका बेटा कशिश चौक बाजार हनुमान मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रहा था। दुकान के पास किसी से मोबाइल पर बात करने लगा, तभी बाइक सवार झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। चीख पुकार पर पहचान के लोगों ने बाइक से पीछा किया। बाकरगंज पुलिस चौकी तक बाइकर्स दिखे। इसके बाद पता नहीं चला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कई व्यापारी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाकर पुलिस ने छानबीन चालू की है। मोबाइल की अंतिम लोकेशन बिंदकी क्षेत्र में मिली है। चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ ने बताया कि छानबीन की जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।