फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पशु तस्करों के ट्रक ने कार में टक्कर मारी, फंसा

पशु तस्करों के ट्रक ने कार में टक्कर मारी, फंसा

Sat, 27 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों के ट्रक ने कार में टक्कर मारी, फंसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औंग(फतेहपुर)। प्रतिबंधित पशुओं से भरे ट्रक ने शनिवार को एक कार में टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने ट्रक से पुलिस का बैरियर तोड़ दिया। पुलिस ने पीछा कर करीब आधा किमी की दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक से 26 प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। चार आरोपी पकड़े गए। इन्हें गाइड कर रहा कार सवार भाग निकला।

जिले में तैनात नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक रामेश्वर कानपुर से शहर आ रहे थे। उनकी कार में औंग थाने के छिवली हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने यूपी 100 नंबर पर सूचना दी। थाने के सामने बैरियर लगाकर ट्रक को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। बैरियर तोड़कर ट्रक भागा तो पुलिस ने हाईवे पर आगे ट्रक खड़ा कराकर जाम लगा दिया तब पशुओं लदा ट्रक रुका।
विज्ञापन


एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इलाहाबाद के धूमनगंज थाना के भरेठा निवासी चालक फैजान, कौशांबी के कोखराज थाने के दरियापुर मझिगांव निवासी खलासी राजेश कुमार, इटावा जिले के बकेवर थाने के श्रीकृष्ण व इटावा कोतवाली क्षेत्र के मकसूद को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी असलम इंडिगो कार से ट्रक को लोकेशन देने के लिए आगे जा रहा था। वह भाग निकला। मुख्य आरोपी इलाहाबाद के नवाबगंज थाने के जफरी गांव का रहने वाला है। पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पहले भी प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed