फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   अंग्रेजी शराब के ठेके से नकदी, बोतलें पार

अंग्रेजी शराब के ठेके से नकदी, बोतलें पार

Wed, 12 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब के ठेके से नकदी, बोतलें पार
शराब ठेके से बदमाश ले गए नगदी और बोतलें
विज्ञापन


फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में सौंरा फै क्ट्री एरिया के एक शराब ठेेके से सोमवार रात बाइक सवार बदमाश नगदी और शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए। सेल्समैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ठेकेदार की आशंका पर पुलिस ने सेल्समैन से पूछताछ शुरू की है।

बिंदकी के शराब ठेकेदार वेद प्रकाश गुप्ता का सौंरा फैक्ट्री एरिया में अंग्रेजी शराब ठेका है। दुकान में मलवां थाने के कुंवरपुर गांव निवासी पिंटू सोनकर सेल्समैन हैं। यह रात करीब साढ़े दस बजे दुकान के पीछे लघुशंका करने गए थे।
विज्ञापन


वापस आए तो बाइक सवार तीन लोगों को दुकान के बाहर भागते देखा। यह दुकान के अंदर गए तो गोलक और शराब की बोतलें गायब थीं। इनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 16 हजार रुपये और दो शराब के बोतलें चुराने की बात सामने आई। सेल्समैन ने बताया कि दुकान बंद करते वक्त बदमाश आए थे। इन्होंने मारपीट कर नगदी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से शराब की बोतलें उठा ले गए। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि ठेकेदार वेदप्रकाश गुप्ता ने चोरी की तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने अपने ही सेल्समैन पर चोरी की आशंका जाहिर की है। सेल्समैन से पूछताछ की जा रही है।

- बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने की वारदात, पुलिस सेल्समैन से पूछताछ करने में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed