{"_id":"5c7c2579bdec2254606a804e","slug":"161551639929-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुचि हत्याकांड की एफआईआर दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुचि हत्याकांड की एफआईआर दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। दतौली यमुना पुल के नीचे रुचि हत्याकांड के मामले में पुलिस ने परिजनों के अड़े रहने पर अब एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ इसकी जांच कर कर रहे हैं। उन्होंने आरोपियों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया लेकिन कोई पहुंचा नहीं। पुलिस दूसरी ओर बिसरा रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
बता दें कि मलवां थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव निवासी जागेश्वर की बेटी रुचि (22) मार्च 2017 में लापता हो गई थी। परिजनों को बिंदकी के लालू पटेल और दीवान का पुरवा निवासी नितिन पटेल के साथ जाने का पता लगा था। इसी दौरान एक और नाबालिग लड़की गायब हुई थी। वह तीन माह बाद लौट आई थी। रुचि के सलामती का पता लगने पर परिवार शांत हो गया था। ललौली थाने के दतौली यमुना पुल के नीचे से रुचि का चार फरवरी को शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों को पुलिस पहले टरकाती रही। ललौली पुलिस ने चार दिन पहले युवती के अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। मामला अनुसूचित जाति की युवती का होने के कारण जांच जाफरगंज सीओ श्रीपाल यादव ने शुरू की। परिजनों का आरोप है कि लालू और नितिन ने ही बेटी की हत्या कर शव को पुल के नीचे से फेंका है। सीओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। मौत कैसे हुई और रुचि कैसे पुल तक पहुंची, इसका पता लगेगा।