{"_id":"5cfeb38cbdec2207014a298c","slug":"15601959718-fatehpur-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की महिला लिपिक के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नगर पालिका की महिला लिपिक के घर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद की महिला लिपिक के घर रविवार रात चोरों ने दरवाजे के ताला तोड़कर नगदी और जेवर समेत करीब चार लाख का माल पार कर दिया। लिपिक ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर के गोपालनगर जेल रोड निवासी संतोष कुमार गुप्ता की पत्नी सरोज देवी नगर पालिका परिषद में लिपिक हैं। रविवार रात नौ बजे वह ससुराल हुसैनगंज थाना के बेरुई गांव एक पूजा में शामिल होने गई थीं। वहां से रात दो बजे लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा देख होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा था। अंदर रखे 50 हजार रुपये, सोने का हार, दो चेन, झुमकी बाला, बेंदी समेत सोने व चांदी के जेवर चोर समेट ले गए। जिंदगी भर की कमाई चोरी होने से लिपिक ने चीख पुकार मचाया तो पड़ोसी जाग गए। देखते ही देखते घर में भीड़ लग गई। सोमवार की सुबह लिपिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।