फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फतेहपुर: पुलिस को चकमा देकर इंजीनियर का शूटर हाजिर

फतेहपुर: पुलिस को चकमा देकर इंजीनियर का शूटर हाजिर

Thu, 30 May 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर: पुलिस को चकमा देकर इंजीनियर का शूटर हाजिर
फतेहपुर। इंजीनियर अजय हत्याकांड को अंजाम देने वाला शूटर बुधवार दोपहर पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हो गया। हत्याकांड का मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी अभी फरार हैं। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि हत्योरोपी के रिमांड पर लेने के लिए अदालत में अर्जी की जाएगी।
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले शिकोहाबाद के रामनगर निवासी मलखान सिंह का बेटा अजय कुमार सिंह रेलवे फ्रेट कोरीडोर में जीएमआर कंपनी में इंजीनियर थे। उनकी 14 मई को साइट पर जाते समय रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में कंपनी में ठेकेदार फिरोजाबाद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र निवासी आयुष शर्मा उर्फ चिंटू का
विज्ञापन


भुगतान रोक देने पर हत्या किए जाने का पुलिस ने राजफाश किया था। प्रकरण में पुलिस ने शहर के मऊ गांव निवासी लंबू और मजदूरों के मेठ खागा के पांभीपुर निवासी मुखिया को पुलिस ने जेल भेजा था। हत्याकांड का मास्टरमाइंड आयुष शर्मा , ठेकेदार का कार चालक इटावा जसवंतनगर थाना क्षेत्र के निलोई निवासी मनीष जाधव
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र रामनारायण जाधव, फिरोजाबाद के थाना दक्षिणी निवासी सुनील जाधव को फरार घोषित किया था। मनीष और सुनील आपस में रिश्तेदार हैं। ठेकेदार की साजिश के तहत चालक मनीष ने सभी को इकट्ठा किया था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद ठेकेदार आयुष शर्मा, मनीष, सुनील जिला छोड़कर फरार हो गए थे। उनके साथी लंबू और


मुखिया को पुलिस ने पकड़ा था। उनसे हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को हाथ पैर मार रही थी। उनके कुछ करीबी सदस्यों की पुलिस ने दबाव बनाने के लिए धरपकड़ की थी। हत्यारोपी मनीष ने कोर्ट में सरेंडर अप्लीकेशन डाली थी। उसे तीस मई तक सरेंडर करना था। इसकी भनक लगते ही मंगलवार को पुलिस टीमें मनीष को उठाने के लिए चौकन्ना हो गईं। पुलिस को चकमा देकर हत्यारोपीे बुधवार को हाजिर हो गया। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी के कोर्ट में सरेंडर होने की सूचना मिली है। उसके जेल में बयान लेकर रिमांड लेने की कोर्ट में अपील की जाएगी।
फिरोजाबाद व अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ ------------------

इंजीनियर की फाइल फोटो-24

इंजीनियर हत्याकांड का शूटर कोर्ट में हाजिर
पुलिस को चकमा देकर पहुंच गया कोर्ट
मास्टरमाइंड ठेकेदार समेत दो आरोपी फरार

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed