{"_id":"5ceedbaabdec220717716c7d","slug":"155915772112-fatehpur-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी में निलंबित हुए दरोगा चौकी इंचार्ज बने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पशु तस्करी में निलंबित हुए दरोगा चौकी इंचार्ज बने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पुलिस महकमे में आचार संहिता खत्म होने के बाद फेरबदल का दौर चालू हुआ है। ललौली थाने और कई चौकियों का फेरबदल हुआ है। पशु तस्करी के आरोप में निलंबित एक दरोगा को शहर की चर्चित चौकी की कमान मिलना विभाग में चर्चा का विषय है।
शहर कोतवाली की राधानगर चौकी का प्रभारी शैलेष यादव बनाए गए हैं। चौकी इंचार्ज की तैनाती खागा कोतवाली में रही है। आबूनगर चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी को हुसैनगंज थाने की भिटौरा चौकी में तैनात किया गया है। भिटौरा चौकी इंचार्ज राजीव कमल पांडेय को जहानाबाद थाने भेजा गया है। पुलिस लाइन से एसआई महेंद्र कुमार वर्मा को आबूनगर चौकी में तैनाती दी गई है। बिंदकी कोतवाली में तैनात एसएसआई केशवदास वर्मा को ललौली थानेदार
बनाया गया है। ललौली थानेदार एसआई राजेश कुमार मौर्या को बिंदकी एसएसआई बनाया गया है। एसपी कैलाश सिंह ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद चौकी, थानों में पहला फेरबदल है। फेरबदल में आबूनगर चौकी में एसआई महेंद्र कुमार वर्मा की तैनाती हुई है। दरोगा समेत आठ पुलिस कर्मी हाईवे पर पशु तस्करी में संलिप्त होने के
विज्ञापन
आरोप में हटाए गए थे। चुनाव आचार संहिता लागू होने से तत्कालीन एसपी राहुल राज आरोपियों को बहाल कर गए थे। जिसके बाद से लाइन ड्यूटी में एसआई पद पर तैनात रहे। कई चिन्हित दरोगा, सिपाही पशु तस्करी के आरोप में कार्रवाई के दायरे में आए थे। तस्करों का नेटवर्क टूट गया था। चर्चित एसआई और सिपाही आचार संहिता खत्म होने के बाद हाईवे की दौड़ लगाने लगे हैं। जिससे दुबारा नेटवर्क को आपरेट कर सकें।
इनसेट
मंगेतर की आत्महत्या मामले में आरोपी एसआई की लाइन में वापसी
मलाईदार चौकी राधानगर के इंचार्ज कालिका प्रताप सिंह चुनाव दरम्यान अचानक गैरहाजिर हो गए थे। जिले के पुलिस अधिकारियों को पता चला कि प्रयागराज में दरोगा की मंगेतर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट के अनुसार दरोगा समेत अन्य ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना समेत कई संगीन आरोप की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। हाईकोर्ट से स्टे आर्डर लेकर एसआई ने लाइन में वापसी करा ली है। उन्हें दुबारा चौकी मिलने की उम्मीद रही है। करीब एक माह से जेल चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी राधानगर चौकी क्षेत्र संभाल रहे थे। आचार संहिता की वजह से पोस्टिंग नहीं की गई थी। एसआई शैलेश यादव की पोस्टिंग के बाद एसआई कालिका सिंह का पोस्टिंग के नाम पर पत्ता साफ हो गया है।
अफालोअप
किसान की हत्या में पुलिस खाली हाथ
गंगा कटरी में फसल की रखवाली कर रहे किसान की मंगलवार को हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। गंगा कटरी में फसल की रखवाली कर रहे किसान की सोमवार रात गोली मारकर हत्या करने का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी की तलाश में गंगापार जंगली इलाके में पुलिस सुराग लगाती रही, लेकिन वह पकड़ से दूर है। आरोपी को पुलिस सिरफिरा और नशे का लती मान रही है। उसके घरवालों से संबंध भी ठीक नहीं हैं।
हुसैनगंज थाने के गढ़ी देवरानार गांव निवासी राम मनोहर निषाद(58) घर से करीब तीन सौ मीटर दूर खेत में फसल की रखवाली के लिए खेत गए थे। उनकी गांव के बचान पुत्र मोहनलाल, बसंत पुत्र इंद्रपाल ने सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी थी।
भाई रामसुमेर का आरोप है कि बसंत ने भाई को ललकारा और बचान को गोली मारने के लिए उकसाया। तभी बचान ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने घटना पुरानी खुन्नस के चलते की है। पुलिस ने आरोपी बसंत को जेल भेजा है। मुख्य आरोपी की तलाश में थानेदार राकेश जयसवाल, एसएसआई मुमताज खान की टीमें छापेमारी में जुटी हैं। गंगा पार रायबरेली जिले में रहने वाले आरोपी बचान के परिचतों के घर में छापेमारी की गई। जंगल में पुलिस घूमती रही। एसएसआई मुमताज खान ने बताया कि आरोपी का पहले भी घरवालों से कोई वास्ता नहीं रहता था। नशे के चक्कर में घूमता रहता था। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।