फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   चोरों ने दो दुकानों में लगाई सेंध

चोरों ने दो दुकानों में लगाई सेंध

Thu, 07 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने दो दुकानों में लगाई सेंध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। चोरों ने सेंध लगाकर दुकानों से हजारों की नकदी और माल पार कर दिया। दुकान खोलने पर व्यापारियों को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी पर व्यापारी नेता पहुंचे। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।

शहर के कलक्टरगंज इलाके में जयप्रकाश खत्री की किराने और मोहम्मद तौसीफ खां की फेब्रिकेशन ग्लास हाउस की दुकानें हैं। दोनों दुकानें एक ही मार्केट में हैं। जयप्रकाश बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के अंदर का सारा समान बिखरा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


दुकान के पीछे कोने में सेंध लगी थी। कुछ देर बाद ही तौसीफ खां पहुंचे। शटर उठाने पर उन्हें भी दुकान में चोरी होने का पता लगा। चोरी की सूचना पर इलाकाई लोगों की भीड़ जमा हो गई। जयप्रकाश ने बताया कि दुकान में मंगलवार की रात पांच हजार रुपये छोड़ गए थे। काउंटर का लाक तोड़कर चोर नकदी और करीब 20 हजार रुपये किराने का समान उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तौसीफ खां ने बताया कि उसकी दुकान से हार्डवेयर, मैकेनिक का करीब 25 हजार रुपये का सामान चोरों ने पार किया है। सूचना मिलने पर व्यापारी नेता किशन मेहरोत्रा मौके पर पहुंचे। तब पुलिस मौके पर पहुंची। किशन मेहरोत्रा ने बताया कि पुलिस जांच का आश्वासन देकर मामला टरका रही थी। तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ सिटी कपिल देव मिश्र से दोनों घटनाओं के खुलासे की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed