फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   डीएम व एसपी ने मुरारपुर गांव पहुंच कर कराई जमीन पैमाइश

डीएम व एसपी ने मुरारपुर गांव पहुंच कर कराई जमीन पैमाइश

Wed, 23 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने मुरारपुर गांव पहुंच कर कराई जमीन पैमाइश

विज्ञापन
डीएम व एसपी ने जमीन की पैमाइश कराई

फतेहपुर। मुरारपुर गांव में डीएम और एसपी ने जमीन की पैमाइश कराई। नाली निकालने के मामले में विवाद हो गया था। प्रधान के न मिलने पर प्रशासन ने किसी तरह का आदेश नहीं दिया। उधर, प्रधानपति का कहना है कि प्रशासन का जो फैसला होगा वह सभी को मंजूर होगा। उसी के तहत नाली का निर्माण कराया जाएगा।

देवमई ब्लाक के मुरारपुर गांव में कालिका शर्मा और विपिन पटेल के बीच विवाद काफी समय से चल रहा है। कालिका के खेत के बगल से नाली बन रही है। विपिन का घर प्रधान शीला सिंह के पड़ोस में है। नाली आरसीसी क्रास कर कालिका के खेत की ओर जानी है।
विज्ञापन


कालिका इसका विरोध कर रहे हैं। इनका आरोप है कि उनके दरवाजे से नाली न निकाली जाए। यह मामला मंगलवार को डीएम मदन पाल आर्य के पास पहुंचा। गांवदारी के छोटे छोटे मामलों को तूल देने से बचाने के लिए डीएम ने एसपी कवींद्र प्रताप सिंह के साथ संबंधित गांव का दौरा कर दोनों पक्षों की बात सुनी। मौके पर एसडीएम सत्य प्रकाश सिंह और बकेवर एसओ चंद्रभान भी टीम के साथ मौजूद रहे। डीएम ने ग्रामीणों का पक्ष जानने के बाद गांवहित में नाली को कहां से गुजरना है कि फौरी पैमाइश कराई। हालांकि इसे हरी झंडी नहीं मिल पाई। क्योंकि प्रधान शीला वहां नहीं कानपुर में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में प्रधानपति राजू सिंह ने बताया कि वह मौके पर नहीं थे। प्रशासन का जो हुक्म होगा उस पर अमल किया जाएगा। डीएम मदन पाल आर्य ने बताया कि विवाद की तह तक जाकर निष्कर्ष का रास्ता खोज लिया गया है। ऐसा निर्णय होगा जिससे विवाद की स्थिति न बनने पाए।


- नाली निकालने का एक पक्ष कर रहा है विरोध, अभी तक प्रशासन ने नहीं किया कोई फैसला
अमर उजाला ब्यूरो

बकेवर थाने का भी मुआयना किया
बकेवर। डीएम मदन पाल आर्य व एसपी कवींद्र प्रताप सिंह ने मुरारपुर गांव का जमीन का विवाद देखने के बाद इलाकाई थाना बकेवर का हाल जाना। पूरे कैंपस की व्यवस्थाएं देखने के साथ सुधार के एसओ चंद्रभान को निर्देश दिए। कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए। अपराधियों को सबक सिखाएं जितने भी पुराने केस पेंडिंग पड़े हैं उनका अविलंब उनका निपटारा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed