फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   यमुना में डूबकर युवक की मौत

यमुना में डूबकर युवक की मौत

Sun, 06 Jan 2019 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
यमुना में डूबकर युवक की मौत
किशनपुर(खागा)। दोस्तों के साथ चित्रकूट से लौट रहे युवक की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद शाम को शव मिल सका। पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इसे हादसा मान रही है।
विज्ञापन


किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर गांव निवासी मुरली (42) पुत्र राम मनोहर शुक्रवार को गांव के बुद्ध विलास, कंजा व राकेश के साथ साइकिल से चित्रकूट गया था। शनिवार दोपहर बाद यह लोग लौट रहे थे। सभी लोग यमुना पार खेरे घाट से होते हुए सभी लोग वापस गांव आ गए लेकिन मुरली नहीं आया। उसके घर खबर पहुंची कि वह
विज्ञापन


नदी में डूब गया है। यह सुनकर परिजन बदहवास होकर नदी किनारे पहुंचे और पुलिस को खबर दी। किशनपुर पुलिस ने स्थानीय नाविकों के जरिए शव को खोजने का काम किया। देर शाम शव मिल गया। इस प्रकरण में मुरली की पत्नी जहरी देवी ने हत्या कर शव को पानी में फेंकने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर एसओ हेमराज सरोज का
विज्ञापन
विज्ञापन


कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि सभी लोग यमुना पार घाट किनारे शराब पी रहे थे। इसमें मुरली व उसके एक साथी ने जमकर शराब पी थी। इसके बाद मुरली ज्यादा नशा होने की बात कहकर रुक गया और बाकी लोग वहां से नाव के जरिए आ गए। बताया जा रहा है कि नशे में मुरली नदी में गिरकर डूब गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। यदि मुरली के साथ कोई साजिश की गई होगी तो इसका पता चल जाएगा। मुरली के परिवार में पत्नी, पांच पुत्र लवकुश, कल्लन, रामबेला, किशनु व उदल हैं।
24- यमुुना नदी में डूबे मुरली की तलाश के दौरान जुटे लोग
26- यमुना नदी में डूबे मुरली की तलाश के दौरान जुटे लोग

युवक की यमुना में डूबने से मौत
कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव, दोस्तों के साथ चित्रकूट से लौट रहा था
पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाया, पुलिस बता रही हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed