{"_id":"59dbc4b94f1c1b9f678b4dcb","slug":"141507574969-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बाइक से घर लौट रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने मिर्जापुर भिटारी गांव के पास टक्कर मार दी। दोनो घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान मां की मौत हो गई। वहीं बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को डलमऊ पुल के पास पकड़ लिया है।
थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी किसान कल्लू प्रसाद लोधी की रायबरेली में रिश्तेदारी हैं। कल्लू की पत्नी शीतला देवी(45) रविवार को बाइक से बेटे संजय कुमार (20) के साथ रायबरेली गई थीं। सोमवार को लौटते समय मिर्जापुर भिटारी गांव के पास फतेहपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। ट्रक दुर्घटना कर भाग निकला।
चीख सुनकर दौड़े राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बेटा संजय भर्ती है। संजय बिना हेलमेट बाइक चला रहा था, जिससे उसके सिर में भी चोट लगी है। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डलमऊ पुल से पहले एक ढाबे से ट्रक को बरामद कर लिया। ट्रक के मालिक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल
- नाजुक हालत में लाई गई सदर अस्पताल, एक घंटे बाद मौत
- रायबरेली से बाइक पर बेटे संग लौटते समय हुआ हादसा
- बाइक सवार नहीं लगाए था हेलमेट