फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कर्ज से तंग व्यापारी ने फांसी लगा दी जान

कर्ज से तंग व्यापारी ने फांसी लगा दी जान

Sat, 24 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
कर्ज से तंग व्यापारी ने फांसी लगा दी जान
कर्ज से तंग दुकानदार ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन


फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी संतोष कुमार उर्फ पप्पू (42) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें कर्ज के कारण आत्महत्या किए जाने का जिक्र है।

संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय चुनकाई की शाह कस्बे में कई साल पहले बर्तन की दुकान थी। इस कारोबार में काफी नुकसान हो गया था। इससे संतोष कुछ सालों से शहर के राधानगर इलाके में फल का ठेला लगाने लगा था।
विज्ञापन


वह अपने साथ पत्नी सुनीता, बड़ी बेटी लाजो, बेटे कौशिक, लकी, विक्की को ले आया था। यहीं बच्चों की पढ़ाई पूरी करा रहा था। फलों के ठेले में भी नुकसान हो गया था। इससे उसने ठेला लगाना कई दिनों से बंद कर दिया था। वह शहर से शुक्रवार को अपने गांव शाह कस्बे चला गया। यहीं उसने कमरे में पत्नी की साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दोपहर बाद तक घर नहीं लौटा। इससे परिजनों को चिंता हुई। इन लोगों ने गांव में पता लगाया। गांव में रहने वाले परिवार के सदस्य घर पहुंचे। यहां संतोष फांसी के फंदे से लटकता मिला। एसओ आरके पटेल ने बताया कि सुसाइड नोट में काम न चल पाने और कर्ज होने का जिक्र है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है।

- फल का ठेला लगाकर चलाता था परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed