फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   विद्युत जेई, एसएसओ समेत चार पर गैर इरादतनहत्या की एफआईआर

विद्युत जेई, एसएसओ समेत चार पर गैर इरादतनहत्या की एफआईआर

Sat, 23 Feb 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
विद्युत जेई, एसएसओ समेत चार पर गैर इरादतनहत्या की एफआईआर
बिंदकी (फतेहपुर)। संविदा कर्मी की मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने गुरुवार देर रात दो एफआईआर दर्ज की हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से जेई, एसएसओ, लाइनमैन व नलकूप मालिक पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरी एफआईआर कोतवाल की ओर से बलवाइयों के खिलाफ दर्ज हुई है। इधर, दोपहर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के भगौनापुर निवासी जयपाल के बेटे अरुण कुमार उर्फ ईशू (26) की गुरुवार शाम पारादान गांव मोड़ पर बिजली पोल से गिरकर मौत हो गई थी। फाल्ट सुधारने के दौरान ही करंट आ जाने से ऐसा हुआ। घटना के बाद पुलिस पर पथराव और जमकर बवाल हुआ था। पिता जयपाल की ओर से उपकेंद्र के जेई प्रमोद कुमार, एसएसओ पुत्तूलाल, लाइनमैन सुरेश चंद्र, नलकूप मालिक कृपाशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जयपाल का आरोप है कि नलकूप मालिक के बुलावे पर शटडाउन लेकर बेटा गया था। नलकूप मालिक के कहने पर बिजली पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। जेई, एसएसओ और लाइनमैन की लापरवाही के चलते करंट
विज्ञापन


आ जाने से बेटे की मौत हुई। उधर, कोतवाल एपी तिवारी की तहरीर पर पीआरवी 3513 के घायल होमगार्ड बाबूकुमार, कांस्टेबल विख्यात तिवारी, पीआरवी 3514 के विनोद कुमार होमगार्ड, कांस्टेबल हरगोविंद का सीएचसी में मेडिकल कराया गया। कोतवाल की तहरीर पर बलवाइयों के खिलाफ सेवन क्रिमिनल एक्ट, तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति का नुकसान, सरकारी कर्मियों पर हमले के आरोप में ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें चार नामजद और 25 के करीब अज्ञात हमलावर बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार कराया गया। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री जैकी ने परिवार को चेक सौंपा
बिंदकी(फतेहपुर)। करंट से हादसे में परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। कारागार राज्यमंत्री ने चौबीस घंटे के अंदर परिवार को मुआवजा दिलाया। उन्होंने परिवार को दस लाख रुपये और पत्नी को नौकरी दिलाने की मांग पूरी करने का वादा किया था। परिवार से मिलने शुक्रवार दोपहर फिर राज्यमंत्री और एसडीओ प्रशांत शुक्ला पहुंचे। जैकी ने बिजली विभाग की ओर से पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक परिवार को सौंपी। पत्नी दीपिका को संविदा पर किसी विभाग में तैनात किए जाने का भरोसा दिया है।


भीड़ को हटाने में पुलिस ने की थी फायरिंग
फतेहपुर। मुगलमार्ग हाईवे पर गुरुवार रात पुलिस प्रशासन करीब 11 बजे के बाद यातायात को बहाल कराने में कामयाब हो सका। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को फायरिंग करने का जोखिम उठाना पड़ा। चौडगा घाटमपुर मार्ग पर संविदा कर्मी की मौत के बाद मुगलमार्ग हाईवे पर पांच घंटे जाम रहा। पुलिस टीमों की संयुक्त कार्रवाई के बाद बलवाइयों को मौके से हटाया जा सका। जहानाबाद थानेदार ने बताया कि फायरिंग में रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed