फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   भाईगिरी के शौक में युवा हाथों ने थामी पिस्टल

भाईगिरी के शौक में युवा हाथों ने थामी पिस्टल

Sat, 09 Feb 2019 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
भाईगिरी के शौक में युवा हाथों ने थामी पिस्टल
फतेहपुर। शहर की लचर कानून व्यवस्था देख युवाओं में भाईगिरी का शौक हावी हो चला है। वह भी शातिर बदमाशों के अंदाज में हमउम्र के युवकों से फसाद करते हैं। गर्लफ्रेंड, कार, बियर का शौक पूरे करने के लिए रंगदारी वसूलते हैं। कोतवाली पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद एक टीम गठित की है।
विज्ञापन


बता दें कि खागा के एक हाईस्कूल छात्र ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस से लाला बाजार, सैयदवाड़ा, आबूनगर, तुराबअली का पुरवा इलाके के कुछ युवाओं की शिकायत की थी। पुलिस को अपने पिटने का वीडियो दिखाया था। मारपीट करने वालों के हाथों में पिस्टल का वीडियो व फोटो पुलिस को सौंपा। छात्र के मुताबिक देहात क्षेत्र से शहर
विज्ञापन


में पढ़ाई करने वाले करीब बीस से 25 लड़के इस गैंग के चक्कर में फंसे हैं। गैंग के शातिर उन्हें तरह-तरह से डरा धमकाकर रंगदारी वसूलते हैं। गैंग के पास पिस्टल की मौजूदगी पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। पिस्टल 32 बोर व नाइन एमएम बोर की होने का अंदेशा माना जा रहा है। धमकाने वाले गैंग के शातिर व्हाट्सएप, फेसबुक का
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तेेमाल कर रहे हैं। व्हाट्सएप पर भाई के आदेश पर मारपीट होने और टारगेट की धरपकड़ की बात की है। उसके स्क्रीन शॉट भी पुलिस के पास पहुंचे हैं। पिस्टल युवाओं के हाथों में कैसे पहुंची, कौन सप्लाई कर रहा है, यह पुलिस के सामने बड़े सवाल है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह का कहना है कि छानबीन की जा रही है। पिस्टल की छानबीन और आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम लगाई गई है।
भाईगिरी के शौक में युवा हाथों ने थामी पिस्टल

डरा-धमकाकर बाहर से छात्रों से रंगदारी वसूलते हैं
आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस टीम लगाई गई

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed