फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   खेत जा रहे किसान को वाहन कुचल कर फरार

खेत जा रहे किसान को वाहन कुचल कर फरार

Thu, 17 Jan 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
खेत जा रहे किसान को वाहन कुचल कर फरार
फतेहपुर। घर से रात को नलकूप की रखवाली के लिए जा रहे किसान को किसी वाहन ने रास्ते में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के हरगनपुर गांव निवासी सीताराम का बेटा श्रीचंद्र (28) मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे घर से खाना खाकर खेत जाने को निकला था। इलाकाई लोगों ने अंदौली पुलिया पर उसे लहूलुहान हालत में बेहोश देखकर परिजनों को सूचना दी। हादसा देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। चौकी इंचार्ज कालिका प्रताप सिंह भी पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि श्रीचंद्र किसान था। उसकी मौके पर किसी वाहन के कुचलने से मौत हो गई थी। हादसा किस वाहन से हुआ है, इसका पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद उसे लोगों ने मौके पर पड़ा देखा था। समाजसेवी अशोक तपस्वी की एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में किसान की मौत
खेत जाते समय वाहन की चपेट में आया, जिला अस्पताल में दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो




































































खुन्नस में चाचा-भतीजों को पीटा, भर्ती
- गालीगलौज के विरोध में हुई मारपीट
फतेहपुर। पुरानी खुन्नस में गांव के दो पक्षों के बीच मंगलवार रात मारपीट हो गई। एक पक्ष के चाचा और उसके दो भतीजे घायल हुए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के गंगूपुर गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि दरवाजे पर पड़ोसी अजय सिंह शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। मना करने पर विवाद करने लगा। शोर मचाकर अजय ने अपने परिवार के अमर सिंह, शिवपूजन, मान सिंह, राहुल को बुला लिया। घर में घुसकर उसकी पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे भतीजे योगेश, अनिल पर लाठी-डंडे से अजय सिंह पक्ष ने हमला कर दिया। मारपीट में तीनों घायल हुए। दूसरे पक्ष के अजय सिंह ने बताया कि पुरानी खुन्नस में रामनरेश और उसके भतीजे घर में घसीटकर पिटाई करने लगे। उसकी चीख पुकार पर परिवार के लोग पहुंचे। तभी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। एसओ कैलाश नाथ ने बताया कि घायल पक्ष की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, इसी थाने के सिकंदरपुर गांव में रामरूप निषाद, बेहटी गांव के संदीप कुमार, सरहन बुजुर्ग निवासी सोनू सोनकर, ननका सोनकर को मारपीट के आरोप में पकड़ा गया। आरोपियों का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed