फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   घर का ताला तोड़ उड़ा ले गए लाखों का माल

घर का ताला तोड़ उड़ा ले गए लाखों का माल

Wed, 15 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
घर का ताला तोड़ उड़ा ले गए लाखों का माल
घर का ताला तोड़ उड़ा ले गए लाखों का माल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर न्यू इलाके में ताला तोड़कर चोरों ने घर से लाखों का माल पार कर दिया। घटना की मंगलवार की देर शाम पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ल्ला निवासी उमाशंकर के बेटे अभिषेक दीक्षित ने बताया कि उनकी गर्भवती पत्नी को सुबह प्रसव पीड़ा हुई। घर में तालाबंद करके परिजनों के साथ पत्नी को लेकर नर्सिंग होम चले गए। अचानक शाम को मोहल्ले के लोगों ने घर में चोरी होने की खबर दी। घर में मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। उसके कमरे की अलमारी का लॉकर टूटा था। सारा सामान बिखरा था। अलमारी में सोने के दो मंगलसूत्र, दो सोने के झूमर, एक सोने की बेसर, चांदी के 15 सिक्के, चांदी के दो नोट, कमरपेटी और 22 हजार नकदी चोरी मिली। एसएसआई सुभाष यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

................
ज्वैलरी से साथ बाइक चोरी
फतेहपुर। शहर के रानीकालोनी के रहने वाले राजेश कुमार सोनी ससुराल कोराई गए थे। लौटते समय मंगलवार की शाम कोराई पुलिया के पास बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगे। इसी दौरान चोर बाइक लेकर भाग गए। पीडित ने कोतवाई में दी गई तहरीर में डिग्री में दुकान की ज्वैलरी का समान में चांदी की तोड़िया, सोने की नाक की कीलें और मोबाइल होने की बात लिखी है। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

...................
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed