{"_id":"5c2fac4dbdec2257222db804","slug":"121546628173-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों का माल उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से लाखों का माल उड़ा ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर (फतेहपुर)। चोरों ने दो घरों से बृहस्पतिवार रात ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। घटनाओं की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने छानबीन चालू की है। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, कस्बे में चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है।
असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी गांव निवासी राज कुमार यादव कानपुर में विकास प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह परिवार के साथ कानपुर में रहते हैं। अक्सर गांव आना जाना बना रहता है। उनके घर में बंद ताला शुक्रवार सुबह टूटा देखकर इलाके के लोग हैरान हो गए। उन लोगों ने परिवार को सूचना दी। राजकुमार कानपुर से घर आए। कमरे में लगे ताले टूट पाए। बक्से, अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर
बताया कि बक्से में सोने का हार, झुमकी, बेंदी, अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी की पेटी और 20 हजार की नगदी चोरी हुई है। उधर, इसी गांव के प्रेम रैदास के घर का ताला तोड़कर चोरी हुई। प्रेम रैदास ने बताया कि वह परिवार संग रात को पक्के मकान में ताला लगाकर मवेशी बांधने वाले घर में सोने चला आता है। चोर ताला तोड़कर कमरे में रखे बक्से से 16 हजार नगदी, सोने की झुमकी, चांदी की पायल, चांदी की पेटी चोर चुरा ले गए हैं। गांव में एक ही रात दो चोरियां होने से हड़कंप मच गया। इलाकाई लोग चोर गांव का होने की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि पुलिस रात को गश्त में गांव की ओर गई थी। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
हार्डवेयर की दुकान से रुपये चुराकर भागे
खजुहा। हार्डवेयर की दुकान से शुक्रवार दोपहर दुकानदार के बैग से चोर ने पचास हजार निकाल लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के जूड़ाखेड़ा निवासी जैकी यादव की हार्डवेयर की खजुहा ब्लाक के सामने छोटी बाजार में दुकान है। जैकी ने बताया कि दुकान में दो लोग दोपहर को आए थे। एक कैश काउंटर के पास खड़ा हो गया। दूसरे को वह सामान दिखाने चला गया। उसके बैग में 85 हजार रुपये थे। एक खाने में 50 हजार की गड्डी और दूसरे में 35 हजार की रकम रखी थी। दोनों के जाने के बाद किसी को रुपये देने के लिए बैग चेक किया। तभी 50 हजार की गड्डी गायब मिली। उसने सीसीटीवी कैमरा खंगाला। बैग से रकम चुराने की घटना का पता लगा। चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की छानबीन की जा रही है।
फोटो संख्या एवं परिचय
22- ब्लाक कर्मी के घर खुला पड़ा बक्सा
दो घरों से लाखों का माल चोरी
पुलिस घटनाओं की छानबीन में जुटी, लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो