फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हादसों में स्कूल प्रबंधक समेत दो घायलों की मौत,दस घायल

हादसों में स्कूल प्रबंधक समेत दो घायलों की मौत,दस घायल

Sun, 24 Mar 2019 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
हादसों में स्कूल प्रबंधक समेत दो घायलों की मौत,दस घायल
फतेहपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में घायल दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, अन्य दुर्घटनाओं में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के पश्चिमी हाईवे मोड़ पर शुक्रवार की शाम हुई कारों की भिड़ंत में एक कार के सवार ललौली थाना क्षेत्र के लदिगवां निवासी रिटायर्ड टीचर बाबू सिंह (72) और अशोक शर्मा (40) घायल हो गए थे। बाबू सिंह इन दिनों लदिगवां बालिका विद्यालय के प्रबंधक थे। उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को तड़के उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वह थरियांव कस्बे में लवकुश इंटर कालेज के टीचर के घर होली मिलने जा रहे थे। उनकी कार थरियांव बाईपास से अंदर कस्बे की ओर जा रही थी। तभी बनारस से कानपुर जा रहे ब्रेजा कार सवार इंजीनियर एके पांडेय की कार से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में इंजीनियर और उनकी दो बेटियां सही सलामत बचे थे। बाबू और अशोक को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने बाबू सिंह को रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरन के पास शाम को बाइकों की भिड़ंत में गाजीपुर के कठवारा निवासी रणवीर सिंह पटेल (60) और बाइक चालक उनका पड़ोसी शंकर लाल का बेटा आक्रोश पटेल उर्फ अंशू (26) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रणवीर सिंह की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। जिला अस्पताल से अंशू को कानपुर रेफर किया गया। इसी हादसे में दूसरी बाइक के गाजीपुर निवासी मोनू (22), सोनू साहू (20), अंकित (24) घायल हुए।

उधर, चांदपुर थाने के बुढ़ंदा गांव के पास शुक्रवार की रात बाइकों की भिड़ंत में जाफरगंज थाने के इटरा निवासी दिनेश, उनके रिश्तेदार बांदा पैलानी गौरी खुर्द निवासी बबलू एक बाइक में सवार और दूसरी बाइक के बांदा के बिसंडा थाने के बिलगांव निवासी अमित तिवारी, अनिल शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हैलट रेफर किया गया है।


एसओ ने बताया कि हेलमेट न होने से सिर में चोट लगी है। हैलट पहुंचने से उनकी हालत में सुधार आया है। खागा कोतवाली क्षेत्र के भखन्ना निवासी वीरेंद्र सिंह का बेटा सोनू चचेरे भाई रानू के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में किशनपुर के रारी निवासी आदित्य बाइक सवार से सीधी भिड़ंत में तीनों घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। खागा के टेसाही बुजुर्ग निवासी हरजीत बाइक से पिता जीत सिंह को लेकर बाजार जा रहा था। हरदों के पास वैन की टक्कर से पिता पुत्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed