फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

Sat, 23 Mar 2019 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में छह लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। होली का रंग कई परिवारों के लिए बदरंग हो गया। सड़क हादसों में छह लोगों की जान गई है। उनके परिवार में इस बार की होली ने आने वाले सालों की होली का रंग भी फीका कर दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के माहपुर गांव निवासी दिवंगत राजबहादुर का बेटा पिंटू (23) बाइक से रिश्तेदार के घर से होली मनाकर घर लौट रहा था। शहर के उधन्नापुर हाईवे मोड़ के पास शुक्रवार शाम ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की मौत हो गई। औंग थाना क्षेत्र के गुधरौली गांव निवासी रामगोपाल का बेटा निर्मल(18) परिवार का
विज्ञापन


इकलौता चिराग था। वह पड़ोस के गांव मानिकपुर में नाना मुन्नीलाल के घर में रहता था। होली में घर आया था। वह कानपुर महाराजपुर थाने के सोमवंशीखेड़ा निवासी बहनोई अरविंद के घर से बाइक लेकर नाना के घर जाने को निकला था। गढ़ी गांव किनारे हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में निर्मल की
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत हो गई। पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। दूसरी बाइक से कल्यानपुर थाने के कल्यानपुर गांव निवासी राहुल और उसकी बहन रेशमा, भांजी आरती, अर्शी घायल हुई। वह रूमा से बहन को लेकर घर जा रहा था। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरई निवासी सूबेदार का बेटा शेरा उर्फ राजू (30) बांदा में मजदूरी करता था। वह होली में घर आया था। दरियापुर निवासी ध्यानचंद्र के साथ वह उसके भाई की ससुराल कांधी से गुरुवार शाम लौट रहा था। मलवां थाने के सहिली मोड़ पर बाइकों की भिड़ंत में शेरा की मौत हो गई। ध्यानचंद्र घायल हुआ। हेलमेट नहीं मिला। दूसरी बाइक के तारापुर निवासी अमित घायल हुए। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौधकियापुर गांव निवासी सुरेश(38) लोधीगंज में हार्डवेयर की दुकान में काम करता था। दुकानदार के लिए गुरुवार शाम ढाबे से खाना लेकर लौट रहा था। शहर के लोधीगंज के पास साइकिल में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल को जिला अस्पताल लाई। डाक्टर सुधीर श्रीवास्तव ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन पहुंचे। परिजनों ने डाक्टर पर सुरेश का इलाज न करने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। उधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कसबा निवासी चुनबाद (35) पत्नी रीता के साथ पैदल खागा से वापस आ रहे थे। थरियांव थाने के पूर्वी बाईपास के पास बस ने चुनबाद को टक्कर मार दी। चुनबाद की मौत हो गई। पत्नी रीता ने बताया कि वह लोग भीख मांगकर गुजारा करते हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। चांदपुर थाने के हरिजनपुर गांव निवासी सुरेश शंखवार (35) बुधवार रात अमौली से घर जा रहे थे। गौरा गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में सुरेश की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की। पुलिस को इनके पास हेलमेट मिला।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed