फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पति से झगड़े के बाद महिला ने किया आत्मदाह

पति से झगड़े के बाद महिला ने किया आत्मदाह

Sun, 23 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पति से झगड़े के बाद महिला ने किया आत्मदाह
पति से झगड़े के बाद महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन


फतेहपुर। मलवां थाने के हसनापुर सानी गांव की पूजा देवी(30) ने पति से झगड़ा होने पर केरोसिन डालकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष ने पूजा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पूजा देवी मलवां थाने के रैना गांव निवासी विजय बहादुर सिंह की बेटी थीं। इनकी शादी 12 साल पहले हसनापुर सानी गांव के ट्रक ड्राइवर संजय सिंह के साथ हुई थी। पति से झगड़े के बाद इन्होंने शनिवार की रात केरोसिन डालकर आग लगा ली। ससुरालीजन पूजा को जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर हैलट में इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई।
विज्ञापन


ससुरालीजन शव लेकर गांव आ गए। पिता विजय बहादुर ने रविवार दोपहर दो बजे थाने में सूचना दी। इन्होंने आरोप लगाया कि पति व ससुरालीजन बेटी से मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से बेटी ने जान दे दी। वहीं पति ने बताया कि किसी बात को लेकर पत्नी ने बच्चे की पिटाई कर दी। बच्चे के सिर में चोट लग गई थी। इस पर पत्नी को डांट दिया। वह चोट पर लगाने के लिए हल्दी-शहद लेने किचन में चला गया था। तभी पत्नी ने के रोसिन डालकर आग लगा ली। परिवार में चार बच्चे श्रद्धा, रामजी, लखन व एक छह माह का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ अनूप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह की बातचीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समझौता न होने पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

- बच्चे की पिटाई से दंपति के बीच हुआ झगड़ा, कानपुर में इलाज दौरान थम गईं सांसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed