{"_id":"596fa3124f1c1b02688b45d3","slug":"11500488466-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे किनारे खड़े ट्रक से डीजल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे किनारे खड़े ट्रक से डीजल चोरी
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से डीजल चोरी
चौडगरा। हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला गैंग फिर से सक्रिय हुआ है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने खड़े ट्रक से मंगलवार की रात 350 लीटर डीजल पार कर दिया। ट्रक के अंदर सो रहे खलासी को भनक नहीं लगी। चालक की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
मऊ जिले के रानीपुर थाने के मढ़िया निवासी सुरेंद्र यादव ट्रक चालक हैं। यह परिवार के साथ पहुर थाना कल्यानपुर में रहते हैं। यह दिल्ली से कोलकाता का भाड़ा लादकर जा रहे थे।
ट्रक में खलासी महेंद्र शुक्ला निवासी पहुर भी थे। सुरेंद्र यादव पहुर हाईवे पर झारखंडेश्वर मंदिर के पास ट्रक खड़ा कर घर में सोने चले गए। यह ट्रक खलासी के सुपुर्द कर गए। सुरेंद्र यादव सुबह ट्रक के पास पहुंचे।
विज्ञापन
इन्हेें डीजल टैंक के पास तेल पड़े होने पर आशंका हुई। खलासी से डीजल की टंकी चेक कराई। टैंक खाली देखकर इनके होश उड़ गए। करीब 15 हजार रुपये का डीजल गायब था। एसएचओ अरविंद तिवारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- पुलिस ने खलासी समेत दो को पूछताछ के लिए पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मंदिर से घंटे चोरी
चौडगरा(ब्यूरो)। थाने के झारखंडेश्वर मंदिर से चोरों ने मंगलवार की रात घंटे पार कर दिए। घटना से श्रद्धालुआें में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जल्द ही घंटा चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
------