फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   टोल कर्मी को टक्कर मार भागे ट्रक चालक की पिटाई

टोल कर्मी को टक्कर मार भागे ट्रक चालक की पिटाई

Mon, 04 Feb 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
टोल कर्मी को टक्कर मार भागे ट्रक चालक की पिटाई
फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे के शाह टोल प्लाजा पर शनिवार की रात टोलकर्मी को ट्रक चालक टक्कर मारकर भाग निकला। टोल कर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और जमकर पीटा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक ने नकदी लूटने का आरोप भी लगाया है। इससे करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


राजस्थान प्रांत के भरतपुर निवासी गणेश टोल प्लाजा पर काम करता है। शनिवार को बांदा की ओ रसे गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक चालक अमेठी जिले के जायस थाने के नगदइयापुर निवासी मनोज को बैरियर पर रुकवाया गया। ओवरलोडिंग पर एनचएआई कर्मी पर्ची काटने लगे। तभी चालक ट्रक लेकर भागा, इस दौरान ट्रक की टक्कर
विज्ञापन


से गणेश घायल हो गया। टोल कर्मियों ने वाहनों से पीछा कर शाह मोड़ पर चालक को पकड़ लिया। चालक मनोज ने आरोप लगाया कि ट्रक समेत घसीटकर उसे प्लाजा पर गए। उसकी जमकर पिटाई की और कपड़े फाड़ डाले। जेब से 12 हजार रुपये कर्मियों ने लूट लिए। ट्रक को खड़ा करा लिया गया। टोल मैनेजर संजीव गुप्ता का
विज्ञापन
विज्ञापन


कहना है कि चालक को पकड़ने के बाद टोल प्लाजा लाया गया। वह नशे में था। ट्रक मालिक से बातचीत हुई है। उनके आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसओ राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से घटना की सूचना नहीं दी गई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई होगी।

फोटो संख्या एवं परिचय
19- पैर में डंडे का चोट दिखाता ट्रक चालक मनोज

शाह टोल प्लाजा पर मारपीट
टोलकर्मी को टक्कर मार भागे ट्रक चालक की पिटाई
ओवरलोड की पर्ची काटने पर हुआ विवाद

अमर उजाला ब्यूरो

ट्रेन की चपेट में आने से साधु की मौत
- प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए निकले थे
अमर उजाला ब्यूरो
थरियांव। कुंभ स्नान को निकले साधु की रविवार भोर पहर बहरामपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी गोकरनदास उर्फ पुत्तन (70) साध्वी किरन माता (65) के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए निकले थे। शनिवार को रात हो जाने की वजह से थरियांव बहरामपुर रेलवे क्रासिंग के नजदीक एक परिचित के घर पर ठहर गए। भोर पहर रेलवे लाइन किनारे की ओर जा रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। उनके दाहिनी ओर सिर और आंख में गहरी चोट लगी। परिजनों ने बताया कि वह पहले से भी बीमार थे। थानेदार श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

युवक ट्रेन से गिरकर घायल
फतेहपुर। ट्रेन से गिरकर रविवार दोपहर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आरपीएफ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मध्यप्रदेश रीवा जिले सेमरिया थाने के भीड़ा गांव निवासी बृजवासी का बेटा दिनेश साकेत (28) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह प्रयागराज डाउन एक्सप्रेस से घर जा रहा था। गेट पर बैठा था। रेलवे स्टेशन से पूरब की ओर दुर्गा मंदिर के पास गेट से अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर आरपीएफ कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।



फोटो संख्या एवं परिचय
18- पिटाई से घायल रामश्री
दबंगों की पिटाई से महिला लहूलुहान
- जमीन के कब्जे को लेकर हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। जमीन से कब्जा हटाने के लिए कंडा पाथ रही महिला को रविवार सुबह दबंगों ने पीटा दिया। लहूलुहान हालत में वह कोतवाली पहुंची। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा है। उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। खागा कोतवाली क्षेत्र के बेलहापुर गांव निवासी रामबाबू साहू की पत्नी रामश्री (50) गांव किनारे जमीन पर घूर डालती और कंडे की पथाई करती है। उसका आरोप है कि इलाके के एक दबंग परिवार के छह सात लोग डंडे- हॉकी लेकर पहुंचे। जमीन खाली करने के लिए कंडे उठाकर फेंकने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर भागी। दबंगों ने उसे दौड़ाकर पीटा। ग्रामीणों की सूचना पर बेटा पप्पू, विष्णु बचाने पहुंचे। उन लोगों की भी आरोपियों ने पिटाई की। महिला की ओर से छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। परिवार का कहना है कि खाली जमीन रेलवे की है। आरोपी पक्ष के जमीन के आसपास प्लाट हैं। उनकी रेलवे की जमीन पर नीयत बिगड़ी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में पहुंची। दो लड़कों को पुलिस कोतवाली लाई है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महिला घायल हालत में आई थी। उसे फौरन इलाज को सीएचसी भेजा गया। यहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल को रेफर किया है। घायल पक्ष की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed