फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रक से कुचल कर बीजेपी नेता की मौत

ट्रक से कुचल कर बीजेपी नेता की मौत

Sun, 06 Jan 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर बीजेपी नेता की मौत
फतेहपुर। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी के कार्यक्रम के वापस लौट रहे बिंदकी सहकारी समिति के अध्यक्ष कामता पटेल की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। हादसे के बाद करीब तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जाम लगा रहा। सीओ एसडीएम ने भीड़ को समझा बुझाकर शांत कराया। यातायात को बहाल कराया जा सका।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी कामता पटेल (50) जाफराबाद वार्ड के पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान और वर्तमान में बिंदकी सहकारी समिति के अध्यक्ष थे। वह भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल के करीबी और बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता थे। गांव के नरेश पटेल के साथ बाइक से शहर में सहकारिता मंत्री के
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद बेटे विपुल की 25 जनवरी के शादी समारोह के कार्ड बांटने के बाद सेनीपुर गांव जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के पालीटेक्निक के पास कानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। कामता पटेल उछलकर ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए। नरेश बाल-बाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बचे। परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। एसपी राहुल राज, एडीएम जेपी गुप्ता, सीओ सिटी केडी मिश्रा और एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी पहुंचे। शहर कोतवाल, गाजीपुर एसओ, थरियांव एसओ भी पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि भाजपा नेता के शव को जल्द हटवा लिया गया। बाधित यातायात को बाद में बहाल कराया गया।

हादसे में भाजपा नेता की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों और बिंदकी तहसील क्षेत्र के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। घटनास्थल से लेकर मार्च्युरी हाउस में इलाकाई लोगों का जमघट लगा। गांव में मातम का माहौल छा गया। बिंदकी के गोकुलपुर गांव निवासी कामता पटेल अपने इकलौते बेटे विपुल उर्फ राजू की शादी करने जा रहे थे। वह परिवार के शुभ आयोजनों में पहला बड़ा काम कर रहे थे। सारी जिम्मेदारी उनके ही कंधों पर

थी। परिवार करीब बीस साल पुराना राजनैतिक कैरियर रहा है। भाजपा से पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल के चुनाव के वक्त जुड़े थे। प्रधान, जिला पंचायत सदस्य की सीट पर चुनाव जीते। कोआपरेटिव की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। इस बार बिंदकी सहकारी समिति के अध्यक्ष बने थे। उनकी मौत की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया। वह बेटे धूमधाम से शादी कर रहे थे। शहर में मंत्री के कार्यक्रम के बाद बीजेपी नेताओं और परिचित लोगों को न्यौता देकर गए थे। उनकी पत्नी मुन्नी देवी और बेटा विपुल बदहवास हालत में दिखाई दिए। गांव में उनका आरओ प्लांट का कारोबार और कृषि करते थे।

मलवां पुलिस ने सूचना के बाद ट्रक चालक को बड़ौरी टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया। ट्रक चालक शराब के नशे में होना पाया गया। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह चालक को बिंदकी पीएचसी मेडिकल कराने को लेकर गए। वहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर किया। एसओ ने ट्रक चालक का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। एसओ ने बताया कि ट्रक में तारकोल लदा था।

पुलिस प्रशासन ने रातोरात पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई चालू की है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा मार्च्युरी हाउस में भरा गया है। शव को विच्छेदन गृह भेजा गया है।


भाजपा युवा नेता राघवेंद्र सिंह की दुर्घटना में हुई मृत्यु पर शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। एकलौते बेटे की मौत के दुखी मा सुधा सिंह, पिता कालिका सिंह राज्यमंत्री को पकड़कर बिलख पड़े। ब्यूरो
फोटो- 34- नउवाबाग दुर्घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन
35- घटनास्थल से शव को हटवाती पुलिस
36- रिश्तेदार महिला के कंधे पर अचेत पड़ा बेटा विपुल
37- दुुर्घटनास्थल पर लगी भीड़ व जाम

ट्रक से कुचल कर भाजपा नेता की मौत
- बिंदकी सहकारी समिति के अध्यक्ष व पूर्व जिपं सदस्य थे
- सहकारिता मंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे थे

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed