{"_id":"5a0c8ecb4f1c1b72548bd59f","slug":"111510772427-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को कार से खींचकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को कार से खींचकर पीटा
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पुरानी खुन्नस में प्रधान ने समर्थकों के साथ गांव के एक युवक को कार से खींचकर जमकर पीटा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान समेत पांच के खिलाफ प्राणघातक हमले की एफआईआर दर्ज की है।
हथगाम थाना क्षेत्र के मोहलिया गांव निवासी शब्बीर का बेटा शाहनवाज सूरत में ठेकेदारी का काम करता है। शब्बीर ने बताया कि उसका बेटा शाहपुर से घर लौट रहा था। रास्ते में लाठी डंडे लेकर मुशीर, तौहीद, कयूम, गुड्डा, प्रधान तौसीफ अहमद ने हमला कर दिया।
घटना की सूचना पर परिजन दौड़कर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। गंभीर हालत में शाहनवाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शब्बीर ने बताया कि उसके बेटे के खेत के बगल में चबूतरे पर मंदिर है। छह माह पहले कुछ लोग मंदिर के चबूतरे का बढ़ाकर निर्माण करा रहे थे। निर्माण रुकवाने पर तनाव हो गया था।
विज्ञापन
शाहनवाज ने गांव वालों से मंदिर बनाने के लिए कुछ जमीन देने की बात कही थी। प्रधान इसकी खुन्नस मानता है। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि हमलावरों में एक व्यक्ति से गाड़ी का सौदा शाहनवाज के सामने तय किया था। अब उसने गाड़ी बेचने से इंकार किया था। इसी मसले की चर्चा में शाहनवाज पहुंचा था। तभी विवाद होने पर मारपीट हुई है।
उधर, प्रधान तौसीफ अहमद ने बताया कि वह झगड़े के दौरान गांव में नहीं था। आरोप पार्टी बंदी के तहत लगाए गए हैं। थानेदार विनोद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
30- जिला अस्पताल में भर्ती शहनवाज।
युवक को कार से खींचकर पीटा
पुरानी खुन्नस में प्रधान और समर्थकों पर हमले का आरोप