फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पति की प्रताड़ना से तंग युवती ने कुएं में लगाई छलांग, मौत

पति की प्रताड़ना से तंग युवती ने कुएं में लगाई छलांग, मौत

Sun, 22 Oct 2017 12:26 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
पति की प्रताड़ना से तंग युवती ने कुएं में लगाई छलांग, मौत
युवती ने कुएं में कूदकर दी जान
विज्ञापन


युवती के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज, पति को जेल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। महावतपुर असहट गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में युवती ने कुएं में छलांग लगा दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए। इलाज केे दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति को जेल भेज दिया है।

एकडला गांव निवासी समरपाल ने नौ साल पहले बेटी संगीता उर्फ छद्दी (27) की शादी महावतपुर असहट गांव निवासी देवकरन निषाद के साथ की थी। तीन बच्चों में बेटी चम्पा (7), सावित्री (5) लड़का इंद्रकुमार (3) हैं। दिवाली वाले दिन पति-पत्नी बच्चों के साथ किशनपुर मेला देखने आए थे। यहां से लौटने के बाद घर में खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद पति बच्चों के साथ घर के बाहर मैदान में पटाखे छुड़ाने लगा। इधर, पत्नी ने घर के सामने कुएं में छलांग लगा दी। पड़ोसियों ने संगीता को कुएं में छलांग लगाते देखा तो इसकी जानकारी देवकरन को दी। पति ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर संगीता को बाहर निकला। गंभीर हालत में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पिता समरपाल ने आरोप लगाया कि दामाद अक्सर बेटी के साथ शराब पीकर मारपीट करता था। इसी से आजिज आकर बेटी ने कुएं में कूदकर जान दे दी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed