फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बाइक व नकदी लूटकर भागे बाइकर्स

बाइक व नकदी लूटकर भागे बाइकर्स

Thu, 31 Aug 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बाइक व नकदी लूटकर भागे बाइकर्स
बाइक व नगदी लूटकर भागे बदमाश
विज्ञापन


फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में पनिहा बाबा तक्कीपुर के पास गुरुवार की रात कौशांबी के एक युवक को पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।


कौशांबी जिले के सैनी थाना के निहालपुर नेहरा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। यह धाता आए थे।

वापस लौटते वक्त तक्कीपुर के पास इन्हें तीन बदमाशों ने पल्सर बाइक से ओवरटेक कर गिरा दिया। सुरेंद्र ने बताया कि बदमाशों ने मारपीट की। एक बदमाश बाइक लेकर चला गया। बाकी दोनों बदमाशों ने मोबाइल और दो हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


यह वारदात को अंजाम देकर विजयीपुर की ओर भाग गए। घटना की खबर पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लुटेरों के पास लाल रंग की पल्सर बाइक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लुटेरों के पास लाल रंग की पल्सर बाइक थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed