{"_id":"59611fcc4f1c1b0f468b458f","slug":"111499537356-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत कार्य न करने पर जेई को घर से बुलाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलत कार्य न करने पर जेई को घर से बुलाकर पीटा
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
जेई को घर से बुलाकर पीटा
फतेहपुर। शहर के महिला डिग्री कालेज के पास जेई को घर से बुलाकर गलत इस्टीमेट में दस्तखत न करने पर दबंगों ने पीट दिया। हमले में पूर्व सभासद और असोथर उपकेंद्र में तैनात टीजीटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं आरोपी पक्ष ने जेई पर रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया है।
चंदौली जिले के चकिया थाने के निवासी राकेश कुमार यादव बिजली विभाग में जेई के पद पर गाजीपुर उपकेंद्र में तैनात हैं। वह शहर के महिला डिग्री कालेज के पास रहते हैं।
उन्होंने बताया कि टिकरी गांव से एक नलकूप में कनेक्शन के लिए इस्टीमेट का आवेदन आया। वह जांच करने पहुंचे तो नलकूप से मानक के अनुरूप बिजली पोल की दूरी नहीं मिली। इसी वजह से इस्टीमेट रोक दिया। इसकी पैरवी में मनोज श्रीवास्तव पूर्व सभासद और ओपी मौर्या टीजीटू कर्मचारी असोथर उपकें द्र शुक्रवार को उनके घर के पास आए। मोबाइल पर कॉल कर बाहर बुलाया। नलकूप में कनेक्शन की बात को लेकर पीट दिया। गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
दहशत में होने के कारण किसी से भी इस बात का जिक्र नहीं किया। बाद में लगा कि दोबारा भी घटना हो सक ती है। इसी वजह से शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी है। दूसरी ओर कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
- गलत कार्य न करने पर किया हमला, दो माह पहले ही विभाग में मिली नौकरी, दहशतजदा जेई ने 24 घंटे बाद दी तहरीर