{"_id":"5c70484bbdec224bf1020a96","slug":"101550862411-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों से भरा नमूना, एक को दी नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दुकानों से भरा नमूना, एक को दी नोटिस
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह के निर्देश पर कृषि रक्षा इकाई की टीम ने शुक्रवार को बीज व कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया। चार नमूने भरे और एक दुकानदार को नोटिस दिया। इससे कीटनाशक दुकानदारों में हड़कंप रहा।
कृषि रक्षा टीम के प्रभारी विवेक कुमार ने टीम के साथ मलवां ब्लाक के अल्लीपुर कस्बा की दुकानों का निरीक्षण किया। दो बीज की दुकानों का और चार कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया। दुकान में रखे बीज व कीटनाशक
दवाओं का बिक्री रजिस्टर से मिलान किया। बिक्री रजिस्टर सही न मिलने पर दो दुकानदारों को चेतावनी दी। एक दुकान से कीटनाशक दवा का नमूना भरा और एक दुकानदार ने लाइसेंस नहीं दिया तो नोटिस दी। उन्होंने बताया कि दुकानदारों से कहा गया है कि नकली दवाओं की बिक्री न करें। पकड़े जाने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।