{"_id":"5c35f9b1bdec22570f348e48","slug":"101547041201-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बेकाबू ट्रैक्टर ने बुधवार दोपहर बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ई रिक्शा को टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर सब्जी की दुकान मेें घुस गया । ट्रैक्टर के नीचे आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है।
कानपुर विधनू थाना क्षेत्र के कुलहोली निवासी रमेश चंद्र शास्त्री का बेटा शादेंद्र (27) बाइक से प्रशांत अवस्थी (26) के साथ शहर के देवीगंज इलाके स्थित मां चद्ररानी गुप्ता इंटर कालेज आ रहे थे। बाइक सवार नउवाबाग हाईवे ब्रिज से बकंधा रोड पर शहर घुसने के लिए उतरे थे। उसी रोड पर बकंधा मोड़ के पास ट्रैक्टर ने पीछे से
बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घायल प्रशांत ने बताया कि वह बाइक चलाते हुए उछलकर दूर गिर था। तभी ट्रैक्टर चालक ने बाइक और शादेंद्र को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। वह लोग स्कूलों की लैब में सामान की सप्लाई करते हैं। काम के सिलसिले में इंटर कालेज जा रहे थे। हादसे के बाद बेकाबू ट्रैक्टर ने शिवलाल के ई-रिक्शा को क्षतिग्रस्त कर सब्जी की दुकान में घुस गया। सब्जी दुकानदार सूरजकली दबने से चुटहिल हुई। सूरजकली ई-रिक्शा चालक शिवलाल की पत्नी है। दुकान में शिवलाल रिक्शा खड़ा कर खाना खाने पहुंचा था। चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर खड़ा कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
21- नउवाबाग के पास बाइक व रिक्शा कुचलने वाला ट्रैक्टर
22- घायल प्रशांत अवस्थी
ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
- बेकाबू ट्रैक्टर कुचलने के बाद ई-रिक्शा में घुसा
- एक युवक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो