फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer's death due to twerra grip

टवेरा की चपेट में आने से किसान की मौत

Thu, 31 May 2018 11:16 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Thu, 31 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to twerra grip
बहुआ पीएचसी में गमगीन परिजन। - फोटो : amarujala
बहुआ। बांदा-टांडा हाईवे पर टवेरा की चपेट में आने से गुरुवार को एक किसान की मौत हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के दतौली का चंदीपुर गांव निवासी गुदामा प्रसाद प्रजापति (60) एक आयोजन में शामिल होने अपनी ससुराल बांदा जिले के उमराहनी गांव गए थे। गुरुवार सुबह लगभग दस बजे बस से गांव के सामने हाईवे पर उतरे। सड़क पार करते वक्त बांदा की तरफ से आ रही टवेरा की चपेट में आने से घायल हजो गए। सिर व शरीर में चोट लगी। दतौली चौकी से सिपाही साहबे आलम व पुनीत लोडर में घायल को लेकर पीएचसी पहुंचे। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की परिजनों को खबर दी। उधर, चालक के भागने के बाद टवेरा को पुलिस ने थाने में खड़ी कराई। घटना से पत्नी रामकली का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। भाई सुदामा ने बताया कि उनके तीन बेटे शिव किशोर उर्फ नत्थू, राममूरत उर्फ भूरा व सुनील हैं। वह पिता का कृषि में हाथ बंटाते हैं।
एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि टवेरा चालक की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed