फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,up news,fatehpur news,fatehpur

तंत्र-मंत्र किए जाने के विरोध में चटकी लाठी

Mon, 07 Nov 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,fatehpur news,fatehpur
थरियांव। जमीन के विवाद की खुन्नस में तंत्र-मंत्र किए जाने को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के थरियांव कस्बे असोथर रोड कोल्ड स्टोर के सामने रहने वाले दो पक्षों में जमीन को लेकर एक महीने से विवाद चल रहा है। इनके बीच रविवार को लाठी-डंडे चले। एक पक्ष की कौशल्या देवी ने बताया कि करियामऊ निवासी रिश्तेदार राहुल पड़ोस में रहता है।
जमीन विवाद की खुन्नस में गाली-गलौज करता है। उसके दरवाजे सुबह तंत्र-मंत्र सामग्री पड़ी थी। यह देखकर विरोध किया। राहुल उसके पिता पन्नालाल और पप्पू, गुड्डू ने लाठी-डंडे से हमला किया। बीच-बचाव में परिवार के संतोष, अशोक और बहू अनुराधा को पीटा।
विज्ञापन

तीनों लोगों को चोट आई। दूसरे पक्ष के पन्नालाल का सिर फटा है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्ष के पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed