{"_id":"63680936514392273172888f","slug":"crime-up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp7269455152","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव गायब करने का पति, सास पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर शव गायब करने का पति, सास पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला की हत्या कर शव गायब किए जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने महिला के पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की है।
थरियांव थाना क्षेत्र के बनपुरवा निवासी रामसुमेर ने एफआईआर में बताया कि पुत्री ननकी की शादी करीब 14 साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के कसेरूवा निवासी अरविंद से की थी। शादी के बाद ननकी को दो बेटियां नैंसी, हिमांशी और बेटा जीवा हुए। बेटा अभी दो साल का है।
दामाद शराब और गांजा का लती है। नशे में अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता था। दामाद के नंबर से बेटी का 25 जून को फोन आया था। वह बोली कि सास ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की है। इतना पीटा है कि उसकी जान भी जा सकती है। इसके बाद फोन कट गया।
विज्ञापन
वह कई बार फोन मिलाता रहा, लेकिन बात नहीं हो सकी। वह दूसरे दिन बेटी का हाल जानने पहुंचा। बेटी घर में नहीं थी तो दामाद से पूछताछ की। दामाद बोला कि उसने ननकी की हत्या कर दी है। वह उसे भी जान से मार देगा। वह धमकी से सहम गया और घर लौट गया।
काफी खोजबीन के बाद कोतवाली में बेटी की हत्या कर शव गायब करने की तहरीर दी। कोई सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। विवेचक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हत्या कर शव छिपाने का पति और सास पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला जिंदा है तो उसे खोजा जाएगा।